बॉलीवुड

कैंसर से जूझ रहीं Hina Khan ने फैंस को दी खुशखबरी, सुनकर झूम उठेंगे फैंस

Hina Khan Latest News: हिना खान स्टेज-3 कैंसर से जूझ रही हैं। उन्होंने इस बीमारी के दौरान काफी कुछ सहा है। एक्ट्रेस ने फैंस के साथ एक खुशखबरी शेयर की है। इसे जानने के बाद वो खुशी से झूम उठेंगे।

2 min read
Jan 31, 2025
Hina Khan Latest News Actress shares eyelashes video battling cancer

Hina Khan Latest News: एक्ट्रेस हिना खान स्टेज-3 कैंसर से जूझ रही हैं। उन्होंने इस बीमारी के दौरान काफी कुछ सहा है। कीमोथेरेपी से उनके शरीर को काफी नुकसान हुआ। मगर एक्ट्रेस ने फैंस के साथ एक खुशखबरी शेयर की है। इसे जानने के बाद वो खुशी से झूम उठेंगे।

दरअसल, हिना खान की जब कीमोथेरेपी हुई थी तो उनके शरीर को काफी नुकसान हुआ था। कई जगह काले दाग-धब्बे पड़ गए थे। सिर के बाल तक झड़ने लगे थे और उन्हें मुंडन करवाना पड़ा था। यही नहीं उनकी आंखों की पलकों तक के बाल उड़ गए थे।

हिना खान ने दी फैंस को खुशखबरी

एक्ट्रेस की भौहें भी काफी कम हो गई थीं। इससे हिना खान का चेहरा काफी अलग दिखने लगा था। मगर अब हिना खान ने एक वीडियो के जरिये फैंस को एक खुशखबरी दी है। वो ये कि उनकी पलकों और भौह के बाल फिर से वापस आने लगे हैं।

हिना खान की लेटेस्ट पोस्ट 

हिना खान ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनकी पलकों में अधिक बाल दिख रहे हैं। इसे उन्होंने जूम करके भी दिखाया है। उनकी ये इंस्टा स्टोरी देख फैंस भी खुशी से झूम उठे हैं। इसका मतलब है कि हिना धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं।

यह भी पढ़ें:

हिना खान हेल्थ अपडेट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि करीब 3-4 महीने पहले हिना खान ने एक पोस्ट शेयर कर दिखाया था कि उनकी पलकों पर बस एक आईलैश बची है। कीमोथेरेपी ने बाकी सबको उनके शरीर से अलग कर दिया था। इसे देख फैंस भी दुखी हो गए थे। लेकिन अब सब ठीक है और वो जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगी।