आज पूरे देश में होली (Holi 2020) का त्योहार मनाया जा रहा है।
नई दिल्ली: आज पूरे देश में होली (Holi 2020) का त्योहार मनाया जा रहा है। लोग अपने चाहेने वालों को बधाई दे रहे हैं। वहीं बॉलीवुड के सितारे भी होली पर अपने फैंस को बधाई दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर, आमिर खान समेत अन्य सितारे भी धूम धाम से होली मना रहे हैं।
वहीं बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) सूरज की रोशनी के साथ होली में का पावन पर्व मना रहे हैं। शाहरुख ने अपनी फोटो पोस्ट फैन्स को होली की बधाई दी है। उन्होंने लिखा है कि जो भी रोशनी के सारे रंगों को देख रहा है। आपको सभी रंगों में खुशी मिले, आपकी खुशी जीवंतता और पागलपन के रंगों से भरी रहे। Happy Holi & be safe।
वहीं प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक के साथ अपने घर पर होली का त्योहार मनाया।इसके अलावा बिग बी ने ली की ढेर सारी पुरानी फोटोज का कोलाज बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर लोगों को बधाई दी है।