बॉलीवुड

हनी सिंह गंगा की शरण में, यहीं से जन्म लेगा नया म्यूजिक वीडियो

लम्बे समय बाद म्यूजिक की दुनिया में वापसी करने वाले हनी सिंह गंगा किनारे तैयारी कर रहे हैं।
2 min read
Dec 17, 2017
Honey Singh new music video
Honey Singh new music video

मुंबई। रैप के बादशाह के रूप में अपनी पहचाने बनाने वाले सिंगर हनी सिंह अपने नए वीडियो के लिए गंगा की शरण में हैं। लम्बे समय बाद म्यूजिक की दुनिया में वापसी करने वाले हनी सिंह गंगा किनारे तैयारी कर रहे हैं। उनके फैंस इस खबर से बेहद उत्साहित हैं और उनके नए सांग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यो यो हनी सिंह ने खुद अपने फैंस को अपनी वापसी की जानकारी शेयर की है। हनी सिंह ने टिवट किया है जिसमेें वह काली टी—शर्ट और पायजामें में हैं। शेयर की गई दो तस्वीरों में हनी सिंह गंगा किनारे पर बैठे हुए और दूसरी फोटो में खड़े नजर आ रहे हैं। टिवट मैसेज मेें वह अपने फैंस को बता रहे हैं, गंगा किनारे गाने के बोल और बिट्स तैयार करते हुए, जय गंगा मैया की....

आपको बता दें कि कुछ साल पहले हनी सिंह प्राइवेट म्यूजिक एलबम्स से देश के युवा दिलों मेंं राज कर रहे थे। उनका हर गाना सफलता का स्वाद चख रहा था। उनका कोई भी एलबम आते ही हिट लिस्ट में सबसे उपर आना आम बात थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड मूवीज का रुख किया और वहां भी सफलता उनके साथ रही। पर इसी बीच हनी सिंह सिने पटल से गायब से हो गए। माना जा रहा था कि हनी सिंह मानसिक अवसाद से ग्रस्त हैं और उनकी वापसी मुश्किल है। हालांकि अब पिछले कई दिनों से हनी सिंह लगातार सोशल साइटस के जरिए अपने फैंस से बात कर रहे हैं। इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि पिछले कुछ समय से वे पूरी तरह फिट हैं और वापसी को तैयार हैं।

हनी सिंह के पॉपुलर सांग्स में लूंगी डांस... लूंगी डांस, ब्ल्यू आईज, देसी कलाकार, अंग्रेजी बीट, डॉप शॉप जैसे सुपरहिट गाने हैं। बीमार होने से पहले हनी सिंह ने धीरे—धीरे से मेरी जिंदगी में आना... गाना लांच किया था। हनी सिंह ने एक मूवी में बतौर लीड एक्टर अभिनय भी किया है।

Published on:
17 Dec 2017 03:48 pm