बॉलीवुड

‘हाउसफुल 4’ का दिवाली धमाका, दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

'हाउसफुल 4' ने पहले दिन 19 से 20 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
2 min read
house_.jpeg

नई दिल्ली: Housefull 4 Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, कृति सेनन, बॉबी देओल, पूजा हेगड़े और कृति खरबंदा स्टारर हाउसफुल 4 को रिलीज हुए दो दिन हो चुके हैं। ये फिल्म दर्शकों को खूब भा रही है। इस फिल्म के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर राजकुमार-मौनी की फिल्म मेड इन चाइना और भूमि-तापसी की फिल्म सांड की आंख भी रिलीज हुई थी। लेकिन हाउसफुल 4 के आगे दोनों ही फिल्म टिक नहीं पाई।

बात करें हाउसफुल 4 के दूसरे दिन के कलेक्शन की तो इस फिल्म ने 18 करोड़ रुपये की। हालांकि पहले दिन के मुकाबले इसकी कमाई थोड़ी कम हुई है, क्योंकि पहले दिन इस फिल्म ने 19 से 20 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके साथ ही ये फिल्म हाउसफुल सीरीज में अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। हालांकि भले ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की हो लेकिन फिल्म समीक्षकों को ये फिल्म खास पसंद नहीं आई। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने 'हाउसफुल 4' को केवल डेढ़ स्टार दिया।

लेकिन बात करें फिल्म की कहानी की तो 'हाउसफुल 4' की कहानी 1419 के सितमगढ़ की है, जहां अक्षय, बॉबी दिओल, रितेश, कृति, पूजा और कृति एक दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन कुछ वजहों से ये जुदा हो जाते हैं। छह सौ साल बाद तीनों जोड़े पुनर्जन्म लेते हैं, और इसके बाद फिर शुरू होती है कन्फ्यूजन।

Published on:
27 Oct 2019 12:52 pm