
अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'हाउसफुल 4' को लेकर सुर्खियों में छाया हुए हैं। अक्षय ने अपने फैंस से वादा किया था कि वह बुधवार सुबह 11 बजे से हर घंटे में फिल्म की पूरी कास्ट की झलक शेयर करेंगे। उन्होंने अपना वादा पूरा करते हुए फिल्म के चार पोस्टर शेयर कर चुके है। सबसे पहले उन्होंने खुद का पोस्टर जारी किया। अक्षय ने कैप्शन में लिखा, मिलिए 1419 के राजकुमार बाला और 2019 के लंदन रिटर्न हैरी से। पोस्टर में अक्षय कुमार दो अलग-अलग गेटअप में नजर आ रहे हैं। फ्लैशबैक सीन में अक्षय 1419 के राजकुमार बाला और करंट टाइम में अक्षय हैरी होंगे, जो कि लंदन से इंडिया वापस आय़ा है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि फिल्म का ट्रेलर 27 सितंबर को रिलीज होगा।
दूसरे पोस्टर में रितेश देशमुख एक डांसर के लुक में नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में लिखा है, देखिए एक कहानी जो शुरू हुई थी 1419 में मगर खत्म होगी 2019 में। मिलिए वांगड़ू और रॉय से जो कि आपको पागल बनाने के लिए तैयार है।
तीसरे पोस्टर में बॉबी देओल हाथ में तलवार लिए नजर आ रहे है। इसके कैप्शन में लिखा, मिलिए बहादुरी और साहस की मिसाल, धर्मपुत्र से और देखिए कैसे धरम बनता है मैक्स।
चौथा पोस्टर कृति सेनन को जारी किया गया। अक्षय कुमार ने इसके कैप्शन में लिखा, मिलिए सीतामगढ़ की राजकुमारी मधू और लंदन की कृति से। एक ने कहानी शुरू की और दूसरी उसे खत्म करेगी। अपनी दमदार एक्टिंग के लिए फेमस कृति सेनन का लुक काफी अच्छा लग रहा है।
फरहाद समीज के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'हाउसफुल 4' का डायरेक्शन फरहाद समीज ने किया है। इस फिल्म के पोस्टर सोशल मीडिया में जबरदस्त वायरल हो रहो है। अक्षय कुमार की यह फिल्म राजकुमार राव की फिल्म 'मेड इन चाइना' से टकराएगी। दोनों ही फिल्में इस साल दीवाली पर रिलीज हो रही है।