बॉलीवुड

Housefull 5 Trailer Release: इंतजार खत्म, इस दिन आएगा अक्षय कुमार की ‘Housefull-5’ का ट्रेलर, थामा सलमान खान का हाथ!

Akshay Kumar Housefull 5 Trailer: अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी हाउसफुल-5 का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। इसकी लेटेस्ट अपडेट आ गई है। खास बात ये है कि इसका कनेक्शन सलमान खान से है।

2 min read
Feb 14, 2025
housefull 5

Akshay Kumar Housefull 5 Trailer Release Update: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय फिल्म हाउसफुल 5 लेकर आ रहे हैं, जिसकी चर्चा इन दिनों काफी हो रही है। इस फिल्म का ट्रेलर अप्रैल 2025 में रिलीज किया जाएगा। खास बात ये है कि इस ट्रेलर का सलमान खान से कनेक्शन है। 

हाउसफुल 5: सलमान खान से क्या है कनेक्शन?

फिल्म 'हाउसफुल 5' और सलमान खान कनेक्शन

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म हाउसफुल 5 के ट्रेलर का इंतजार फैंस को है। बताया जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' के साथ ईद पर रिलीज होगा। इससे दर्शकों को ईद यानी 30 मार्च 2025 पर डबल धमाका मिलेगा।

हाउसफुल 5 का बजट और स्टार कास्ट

हाउसफुल 5 एक बड़ी और मजेदार कॉमेडी फिल्म होने वाली है। इसमें कई बड़े स्टार हैं और फिल्म का बजट 300 करोड़ है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। फिल्म के डायरेक्टर तरुण मनसुखानी है। 

हाउसफुल 5 की रिलीज डेट

housefull 5 Update

फिल्म हाउसफुल 5 की शूटिंग एक क्रूज शिप पर की गई है, जो इसे और भी खास बनाता है। ये फिल्म हाउसफुल फ्रेंचाइजी की बाकी फिल्मों से एकदम अलग और मजेदार होने वाली है। ये आने वाली 6 जून को रिलीज होने वाली है। खुद अक्षय को भी इस मूवी की रिलीज का इंतजार होगा।

क्योंकि बीते कुछ दिनों से उनकी कुछ फिल्में चल नहीं रही हैं। उनकी लास्ट मूवी स्काई फोर्स 100 करोड़ क्लब में शामिल तो हो गई, लेकिन ये मूवी उस तरह का जलवा नहीं दिखा पाई, जैसी इससे उम्मीद की जा रही थी। इसलिए अक्षय कुमार को भी इससे बड़ी उम्मीद होगी, शायद यही कारण है कि उन्होंने सलमान खान का हाथ भी थामा है।

Also Read
View All

अगली खबर