2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रानी मुखर्जी के पति से डरते हैं करण जौहर, सालों बाद सीक्रेट हुआ लीक, सामने आई ये बड़ी वजह

Karan Johar: रानी मुखर्जी के पति आदित्य चोपड़ा से आखिर क्यों इतना डरते हैं बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर करण जौहर? हैरान कर देने वाली वजह आई सामने।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Saurabh Mall

Jan 24, 2026

Karan Johar Secret leaked

फोटो में रानी मुखर्जी के पति आदित्य चोपड़ा और करण जौहर (इमेज सोर्स: एक्स)

Karan Johar Secret Leaked: करण जौहर और रानी मुखर्जी की हालिया बातचीत में एक ऐसा खुलासा हुआ जिसने सभी को चौंका दिया। करण ने खुद माना कि वह आज भी रानी के पति और ‘यशराज फिल्म्स’ के मालिक (चेयरमैन) आदित्य चोपड़ा से डरते हैं। दिलचस्प बात यह है कि करण और आदित्य सालों से दोस्त और प्रोफेशनल पार्टनर रहे हैं, फिर भी आदित्य की एक खास आदत ने करण को हमेशा सतर्क रखा।

‘यशराज स्टूडियो’ में हुई बातचीत के दौरान करण ने बताया कि आदित्य अपनी इमेज बाहर आने से कितना बचते हैं। करण ने कहा कि आदित्य अक्सर उनके घर आने से भी कतराते थे, यह सोचकर कि कहीं प्रेस मौजूद न हो। ऐसे में करण उन्हें बार-बार समझाते कि ‘यार, यहां कोई मीडिया नहीं है।’ रानी और करण की यह मजेदार गपशप जल्दी ही वायरल हो गई, क्योंकि इसमें पहली बार आदित्य की उस ‘मिस्ट्री पर्सनैलिटी’ की झलक मिली।

आदित्य चोपड़ा: अगर शादी की जानकारी लीक हुई तो…

इस बीच करण जौहर ने रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा की शादी से जुड़ा एक मजेदार किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि शादी में सिर्फ 18 लोग थे, आदित्य ने उन्हें सख्त चेतावनी दी थी कि अगर शादी की खबर बाहर गई, तो इसकी जिम्मेदारी सिर्फ तुम्हारी होगी, क्योंकि बाकी कोई बाहर की दुनिया से जुड़ा नहीं है। सिर्फ तुम ही जुड़े हुए हो।

करण कहते हैं कि वह उस समय बहुत स्ट्रेस में थे, क्योंकि उसी दिन ‘2 स्टेट्स’ रिलीज हो रही थी और लोगों को लगा कि वह फिल्म को इग्नोर कर रहे हैं।

असली ड्रामा: एयरपोर्ट पर ऋषि कपूर से हो गई थी मुलाकात

करण ने आगे बताया कि अब असली ड्रामा तब हुआ जब करण इटली के लिए उड़ान भर रहे थे और एयरपोर्ट पर उनकी मुलाकात ऋषि कपूर से हो गई। करण ने सबको बताया था कि वह मैनचेस्टर जा रहे हैं, लेकिन ‘चिंटू अंकल’ (ऋषि कपूर) ने वहीं उन्हें पकड़ लिया और वजह पूछने लगे। उसी दौरान किसी ने आकर बताया कि इटली की फ्लाइट तैयार है और करण पकड़े गए। वह बताते हैं कि उस पल वह इतने घबरा गए थे कि उन्हें लगा उनका सीक्रेट यहीं खत्म हो जाएगा।

करण: अगर मुझे किसी ने डांटा है, तो वो आपके पति हैं

करण जौहर ने मजाकिया अंदाज में बताया कि आदित्य चोपड़ा आज भी उन्हें डराते हैं। करण ने कहा, “मैं 53 साल का हूं, लेकिन अभी भी उनसे डरता हूं। अगर किसी ने मुझे सबसे ज्यादा डांटा है, तो वो आपके पति ही हैं।”

Story Loader