19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आप बेवकूफ हो…अश्लील गाने पर सफाई के बाद लोगों पर भड़कीं नोरा फतेही, ट्रोलर्स को दिया तगड़ा जवाब

Nora Fatehi Reacts to Trollers After Vulgar Song Controversy: नोरा फतेही ने हाल ही में अश्लील गाने को लेकर अपना जवाब दिया था। उसके बाद भी लोगों ने उन्हें निशाने पर लिया। अब नोरा ने कुछ ट्रोल्स पर अपना जवाब दिया है।

2 min read
Google source verification
Nora Fatehi Reacts to Trollers After Vulgar Song Controversy

Nora Fatehi Reacts to Trollers After Vulgar Song Controversy (सोर्स- एक्स)

Nora Fatehi Reacts to Trollers After Vulgar Song Controversy: बॉलीवुड की डांसिंग सेंसेशन नोरा फतेही एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई डांस नंबर नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर छिड़ा विवाद है। फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने ‘सरके चुनर’ को लेकर उठे विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि खुद नोरा को सामने आकर सफाई देनी पड़ी। हालांकि, उनकी सफाई के बाद भी ट्रोल्स शांत नहीं हुए, जिसके बाद एक्ट्रेस ने तीखा रुख अपनाते हुए करारा जवाब दिया।

‘सरके चुनर’ विवाद ने बढ़ाई मुश्किलें (Nora Fatehi Reacts to Trollers After Vulgar Song Controversy)

हाल ही में रिलीज हुए इस गाने में संजय दत्त के साथ नजर आईं नोरा फतेही को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। गाने के बोल और प्रेजेंटेशन को लेकर कई यूजर्स ने आपत्ति जताई। इसके बाद नोरा ने एक वीडियो जारी कर साफ किया कि उन्होंने सिर्फ कन्नड़ वर्जन के लिए शूट किया था और उन्हें हिंदी वर्जन की जानकारी नहीं थी। लेकिन सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनके इस बयान पर सवाल खड़े कर दिए और इसे बहाना बताया।

ट्रोल्स को नोरा का सीधा जवाब (Nora Fatehi Reacts to Trollers After Vulgar Song Controversy)

जब एक यूजर ने कमेंट किया- कुछ भी। बिना लीरिक्स को पता किए काम कैसे कर लिया। तो नोरा ने जवाब दिया- 'लेकिन मैंने उन लिरिक्स पर परफॉर्म ही नहीं किया। क्या आपको इस वीडियो में मेरी बात समझ नहीं आई? मैंने हिंदी वर्जन पर परफॉर्म नहीं किया। मैंने इसे कभी देखा या सुना तक नहीं था जब तक यह रिलीज नहीं हुआ।'

एक दूसरे यूजर ने उन्हें जिम्मेदारी न लेने का आरोप लगाया, जिस पर नोरा ने तीखे अंदाज में कहा- 'कृपया दूर हो जाओ'। इतना ही नहीं, जब किसी ने उनकी बात पर शक जताते हुए पूछा, तो नोरा ने पलटकर कहा- क्या आप बेवकूफ हैं या आपको अंग्रेजी समझ नहीं आती?

‘मैं सच बोल रही हूं, फैसला आपका’

नोरा ने साफ किया कि वो अपनी बात रख रही हैं और उनका उद्देश्य सिर्फ सच्चाई बताना है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में इस तरह के ग्लैमरस गाने पहले भी बनते रहे हैं और यह कोई नई बात नहीं है। एक्ट्रेस ने लिखा- 'मैंने सिर्फ अपना सच कहा है। अगर आपको यह पसंद नहीं है तो मेरे काम को मत देखें।'

कानूनी कार्रवाई की भी दी चेतावनी

जब एक यूजर ने पूछा कि अगर उन्हें समस्या थी तो उन्होंने लीगल एक्शन क्यों नहीं लिया, तो नोरा ने जवाब दिया- 'चिंता मत करो, मैं जरूर केस कर रही हूं… अगर आपको लॉजिक चाहिए तो मेरा वीडियो फिर से देखो।'

निजी दर्द भी किया साझा

एक भावुक पल में नोरा ने यह भी खुलासा किया कि वह कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूर थीं क्योंकि वह पहाड़ों में थीं और उसी दौरान उनकी करीबी दोस्त का निधन हो गया था। उन्होंने लिखा- 'कोई नेटवर्क नहीं थे, मैं पहाड़ों में थी। और हां, मेरी बेस्ट फ्रेंड की मौत हो गई, इसलिए कुछ दिन दूर रहना ठीक है।'

इंडस्ट्री पर भी उठाए सवाल

नोरा ने यह भी कहा कि बिना उनकी अनुमति के हिंदी वर्जन बनाना और रिलीज करना उन्हें गलत लगा। उन्होंने इंडस्ट्री के काम करने के तरीके पर भी नाराजगी जताई और कहा कि कई बार कलाकारों की राय को नजरअंदाज कर दिया जाता है।