
नई दिल्ली | पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी (Galwan Valley) में चीन और भारत की हुई हिंसक झड़प (India China Border fight) के बाद वहां की स्थिति पूरी तरह से बदल चुकी है। चीनी सेना के साथ हिंसक झड़प (India China Clash) में 20 भारतीय जवान शहीद (20 Indian Soldiers Martyred) हो गए उसके बाद भी चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसने उल्टा भारत पर आरोप लगा दिया कि वो भारतीय सैनिकों पर काबू बनाकर रखें। वहीं देश में जवानों की शहादत पर हर कोई गमगीन है। सेलेब्स भी उनकी कुर्बानी को नमन कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, ऋतिक रोशन वरुण धवन जैसे सितारों ने शहीद जवानों को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी है।
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने ट्वीट कर लिखा- इस बात ने मेरे दिल को भारी कर दिया है कि लद्दाख में खोए हुई जिंदगियों और अंशाति का हम सामना कर रहे हैं। हमारे जवान रक्षा के लिए खड़े रहते हैं। शहीद जवानों को मेरा सर्वोच्च सम्मान। उनकी परिवारों के लिए मेरी संवेदना और दुआएं। भगवान दिवंगत और जीवित को शांति दे।
वहीं अजय देवगन (Ajay Devgn) ने ट्वीट कर लिखा- हर उस सैनिक को सलाम जिसने भारत की सीमा और सम्मान की रक्षा करते हुए अपना जीवन लगा दिया। जय जवान, जय भारत। मेरी संवेदनाए उनके परिवारों के साथ हैं।
वरुण धवन (Varun Dhawan) ने सोशल मीडिया के जरिए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और लिखा- हम हमेशा उन बड़े दिल वालों के ऋणी रहेंगे जिन्होंने हमारी मात्र भूमि के लिए खुद को न्यौछावर कर दिया।
इससे पहले अक्षय कुमार ने जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा था- गलवान वैली में हुई हमारी बहादुर जवानों की शहादत से बेहद दुखी हूं। राष्ट्र के लिए उनकी अमूल्य सेवा के लिए हम सदैव उनके ऋणी रहेंगे। शहीदों के परिजनों के साथ मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।