बॉलीवुड

पहली बार बड़े पर्दे पर रोमांस करेंगे दीपिका- ऋतिक, बिग बी की इस मशहूर फिल्म के रीमेक में करेंगे साथ काम

कई दिनों से फिल्म की स्टार कास्ट तलाश की जा रही थी और अब स्टार्स को फाइनल कर दिया गया है।
2 min read
• •
Jul 10, 2019
hrithik roshan and deepika padukone
hrithik roshan and deepika padukone

कई महीनों से खबरें आ रही हैं कि रोहित शेट्टी ( Rohit Shetty ) और फराह खान ( fara khan ) साथ मिलकर एक फिल्म बनाने वाले हैं। अब इस फिल्म का ऐलान हो चुका है। खबरों के मुताबिक रोहित और फराह, अमिताभ बच्चन (amitabh bachchan ) और हेमा मालिनी ( Hema Malini ) स्टारर क्लासिक फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' ( satte pe satta ) के रीमेक पर काम कर रहे हैं। कई दिनों से फिल्म की स्टार कास्ट तलाश की जा रही थी और अब स्टार्स को फाइनल कर दिया गया है।

पहले खबरें थी कि बिग बी के रोल के लिए शाहरुख खान ( shahrukh khan ) और हेमा मालिनी के रोल के लिए कैटरीना कैफ ( katrina kaif ) को साइन किया गया है। लेकिन अब दोनों किरदारों के लिए ऋतिक रोशन ( Hrithik Roshan ) और दीपिका पादुकोण (deepika padukone ) का नाम सामने आ रहा है।

बता दें स्टार्स कई बार एक दूसरे के साथ काम करने की इच्छा जता चुके हैं लेकिन दोनों को कभी साथ काम करने का मौका नहीं मिल पाया। अब ऋतिक और दीपिका एक ही फिल्म में साथ काम करने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक में अमिताभ बच्चन वाले रोल के लिए ऋतिक और हेमा मालिनी वाले रोल के लिए दीपिका को साइन किया गया है। हालांकि अभी तक इसका आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं हुआ है।

बताया जा रहा है कि जब फराह खान ने फिल्म की कहानी दीपिका को सुनाई तो उन्हें काफी पसंद आई और तुरंत हामी भर दी। गौरतलब है कि 'सत्ते पे सत्ता' के अलावा इन दिनों दीपिका फिल्म 'छपाक' ( chapaak ) की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी के साथ वह जल्द ही कबीर खान की फिल्म '83' में भी नजर आएंगी। यह पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की लाइफ पर बन रही एक बॅायोपिक हैं, जिसमें कपिल का मुख्य किरदार दीपिका के पति और ऐक्टर रणवीर सिंह निभा रहे हैं।

Published on:
10 Jul 2019 10:15 am
Also Read
View All
‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा

‘मैं अब थक चुका हूं’, पर्दे पर सबसे बड़े रेड फ्लैग कहलाने से परेशान हुए विजय वर्मा, बोले- कुछ अलग करना है