बॉलीवुड

OMG! ऋतिक-सुजैन में फिर बढ़ रही नजदीकियां, बच्चों के कारण दोबारा करने वाले हैं शादी!

ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सुपर 30' के शूट्स में व्यस्त थे अब वह काम से थोड़ा ब्रेक लेकर अपने बच्चों के साथ वक्त बिता रहे हैं। हाल में उनके कुछ वीडियोज और फोटोज सामने आए हैं। यह तस्वीरें खुद ऋतिक ने अपने इंस्टाग्राम पर डाली हैं।

2 min read
Jul 26, 2018
hrithik roshan and sussanne khan going to marry soon
hrithik roshan and sussanne khan going to marry soon

बॅालीवुड स्टार ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सुपर 30' के शूट्स में व्यस्त थे अब वह काम से थोड़ा ब्रेक लेकर अपने बच्चों के साथ वक्त बिता रहे हैं। हाल में उनके कुछ वीडियोज और फोटोज सामने आए हैं। यह तस्वीरें खुद ऋतिक ने अपने इंस्टाग्राम पर डाली हैं। वह अपने दोनों बेटो से बहुत प्यार करते हैं। इसी के साथ ऐसा अक्सर देखा जाता है लगता है कि ऋतिक रोशन और सुजैन खान अपने बच्चों के कारण साथ आउटिंग्स पर जाते हैं। एक बार फिर अपने रिश्ते को दूसरा मौका दे सकते हैं। बता दें दोनों ने साल 2014 में तलाक लिया था। लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को कभी भी बच्चों के आड़े नहीं आने दिया।

कई बार दोनों को आउटिंग्स पर साथ देखा गया। ऋतिक और सुजैन को देखकर लगता ही नहीं की ये कभी अलग भी हुए थे। इसी कारण हाल में ये खबर सुनने को मिली है कि ये कपल अपने बच्चों के चलते दोबारा शादी करने के फैसले के बारे में सोच रहा है।

इसी के साथ आपको याद दिला दें, कुछ समय पहले जब कंगना रनौत और ऋतिक रोशन का विवाद सामने आया था,तब सुजैन ने अपने एक्स हसबैंड के सपोर्ट किया था। यही इस बात का सबूत है कि दोनों एक दूसरे को कितना प्यार करते हैं।

उन्होंने अपनी तरफ से ये साफ करने की कोशिश की थी कि वो ऋतिक पर पूरा भरोसा करती हैं। अब यह कपल एक दूसरे को एक और मौका देने के बारे में सोच रहा है। दोनों दोबारा शादी कर अपने रिश्ते को नया मौका दे सकते हैं।

Updated on:
26 Jul 2018 09:18 am
Published on:
26 Jul 2018 08:42 am
Also Read
View All
शेखर सुमन के शो से दूर रहने की जब मंत्री को मिली चेतावनी, तत्कालीन प्रधानमंत्री ने काफिला रोककर की थी मुलाकात, जानें रोचक किस्से

जिस भाई पर हुआ धारदार हथियार से हमला, उनके साथ कैसा है पंकज त्रिपाठी का रिश्ता? क्यों रहते हैं गांव में अलग

Shekhar Suman: सोनिया गांधी के ममता बनर्जी को कांग्रेस ज्वाइन करने के प्रस्ताव पर शेखर सुमन ने ली चुटकी, बोले- कहीं तुम्हारे 2-4 ना भाग जाएं

Amrish Puri: बॉलीवुड का वो विलेन, जिसकी एक्टिंग के सामने हीरो की चमक भी फीकी पड़ जाती थी

शाहिद कपूर भी निकले जासूस? ‘कॉकटेल 2’ के एक सीन में दिखा ‘धुरंधर’ जैसा संयोग, लोग बनाने लगे मीम्स