बॉलीवुड

संजय लीला भंसाली की फिल्म ठुकराने वाली खबर को ऋतिक ने बताया FAKE! ट्विटर पर मीडिया से हुए नाराज

ऋतिक रोशन ने हाल में मीडिया चैनल को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है।
2 min read
• •
Updated: 9 Jul 2018, 9:48 AM IST
hrithik roshan
hrithik roshan

बॅालीवुड स्टार ऋतिक रोशन ने हाल में मीडिया चैनल को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है। दरअसल कुछ समय पहले रिपोर्ट्स में ऐसी खबर छपी थी कि ऋतिक ने दक्षिण भारतीय फिल्म ‘पुलीमुरुगन’ की हिंदी रीमेक के लिए निर्देशक संजय लीला भंसाली को मना कर दिया है। अब ऋतिक ने उन रिपोर्ट्स को झूठा करार कर दिया है।

बताया जा रहा है कि भंसाली ने उनसे इस फिल्म के लिए ऋतिक को अप्रोच किया था। फिल्म के हिंदी रीमेक में मोहनलाल के किरदार को ऋतिक रोशन के लिए सोचा जा रहा था। पर अचानक ये खबरें सामने आने लगी की ऋतिक ने इस रोल से इनकार कर दिया है। एक्टर ने ट्विटर पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, 'झूठी पत्रकारिता, या एक ईमानदार गलती। कभी कौन जानता है। लेकिन फिर भी कूल रहो'।

गौरतलब है कि ‘पुलीमुरुगन’ एक एक्शन एडवेंचर है जिसमें मुख्य किरदार मोहनलाल जोकि एक शिकारी है, अपने गांव को तेंदुए से बचाने की कोशिश करता है। रिपोर्टस के मुताबिक ,'संजय लीला भंसाली चाहते थे कि ऋतिक रोशन भूमिका निभाएं और इसके लिए उनसे संपर्क भी किया था। हालांकि, एक्टर ने इसे खारिज कर दिया और इसके लिए कोई कारण नहीं दिया है। इसलिए, भंसाली एक और अभिनेता की तलाश में है जो ये भूमिका निभा सके।'

And the journey begins...#Super30

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on

खेर इन सब से एक बात तो साफ है कि ऋतिक ने इस रोल के लिए मना नहीं किया है। फिलहाल ऋतिक अपनी फिल्म ‘सुपर 30’ की शूटिंग में बिजी है। यह फिल्म 25 जनवरी 2019 को रिलीज होगी। ये कहानी गणितज्ञ आनंद कुमार की है, जिन्होंने आईआईटी में एंट्री न पा सके छात्रों को एग्जाम के लिए ट्रेन्ड किया था। इसके अलावा वो अपनी चर्चित फिल्म सीरीज कृष के चौथे वर्जन में नजर आएंगे। यशराज बैनर की भी एक फिल्म ऋतिक के खाते में है जिसमें वो टाइगर श्रॉफ के साथ काम करते हुए नजर आएंगे।

Updated on:
9 Jul 2018, 9:48 AM IST
Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब