बॉलीवुड

सत्ते पे सत्ता का रीमेक: ऋतिक बनेगें अमिताभ, हेमा के रोल के लिए अनुष्का शर्मा का नाम सबसे आगे

'सत्ते पे सत्ता' की रीमेक फिल्म बनने जा रही है फिल्म में ऋतिक रोशन लीड रोल में दिखेंगे

less than 1 minute read
Sep 19, 2019
hrithik_roshan_satte_pe_satta_remake.jpg

नई दिल्ली। साल 1982 में अमिताभ बच्चन की एक फिल्म रिलीज हुई थी। नाम था सत्ते पे सत्ता। राज सिप्पी की बनाई इस फिल्म ने अमिताभ को सुपस्टार बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। अब इस फिल्म का रीमेक बनने जा रह है। इसे फराह खान और रोहित शेट्टी बना रहे हैं। फिल्म की पूरी स्टारकास्ट लगभग फाईनल हो चुकी है। इसमें अमिताभ बच्चन के रोल के लिए ऋतिक रोशन को चुना गया है। वहीं हेमा मालिनी के रोल के लिए अनुष्का शर्मा का नाम सामने आया है।ऋतिक के साथ अनुष्का की ये पहली ऑन स्क्रीन फिल्म होगी।फिल्म को दिसंबर 2020 में रिलीज किया जा सकता है।

सेवन ब्राइड्स फॉर सेवन बर्दर्स से पे्ररीत थी सत्ते पे सत्ता

लोगों का मानना है कि राज सिप्पी की सत्ते पे सत्ता हॉलीवुड फिल्म सेवन ब्राइड्स फॉर सेवन बर्दर्स से पे्ररीत थी। ये फिल्म साल 1954 में आई थी। उस दौर में इस फिल्म ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए थे और बंपर हिट हुई थी। इस फिल्म ने अपनी लागत से चार गुना ज्यादा कमाई की थी। ऐसा ही कुछ हाल सत्ते पे सत्ता का भी था। ये फिल्म भी जबरदस्त हिट हुई थी। साथ ही इस फिल्म के गानों ने तो तहलका मचा दिया था।प्यार हमें किस मोड़ पे लाया और दिलबर मेरे.. तो आज भी कई लोगों की पहली पसंद हैं।

सात भाइयों की कहानी है सत्ते पे सत्ता

बता दें सत्ते पे सत्ता सात भाइयों की कहानी है। इस फिल्म में अमिताभ, हेमा से शादी करने लिए झूठ बोलतें है कि वो दो भाई है। इसके बाद ये फिल्म इसी झूठ को छिपाने में निकल जाती है।

Published on:
19 Sept 2019 06:00 pm