बॉलीवुड

सुजैन के इस दिल छू लेने वाले मैसेज ने ऋतिक के बर्थडे को बनाया और खास

ऋतिक रोशन के बर्थडे पर एक्स वाइफ सुजैन ने जताया प्यार, सोशल मीडिया पर लिख दी ये दिल छू लेने वाली बात....

2 min read
Jan 10, 2019
hrithik roshan and sussanne khan

बॉलीवुड के एक्शन हीरो ऋतिक रोशन आज अपना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। फैंस अपने इस सुपरस्टार को जन्मदिन की बधाईयां देने में जुटे हैं, इसी बीच उनकी एक्स वाइफ और बेस्टफ्रेंड सुजैन खान ने भी सोशल मीडिया पर दिल छू लेने वाली बात लिखकर उनके प्रति प्यार जताया है। सुजैन के इस खास मैसेज ने ऋतिक का जन्मदिन और स्पेशल बना दिया है।

ऋतिक को जान से भी ज्यादा प्यार करती हैं सुजैन
सुजैन खान ने अपने पूर्व पति के जन्मदिन के मौके पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसके साथ उन्होंने बड़ा प्यारा सा मैसेज लिखा है। अपने दिल का हाल बताते हुए सुजैन ने लिखा, 'तुम मेरे सबसे अच्छे दोस्त हो जिसको मैं अपनी जान से भी ज्यादा प्यार करती हूं। मेरे प्यारे दोस्त को जन्मदिन की ढ़ेर सारी बाधाईयां। मुझे यकीन है कि मेरी विशेज हमेशा तुम्हारे साथ रहेंगी।'

ऋतिक और सुजैन अभी भी अच्छे दोस्त
भले ही ऋतिक रोशन और सुजैन खान का तलाक हो गया है, लेकिन वे आज भी एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। वह अक्सर अपने बच्चों की खुशी के लिए मूवी डेट, डिनर डेट और वेकेशन पर साथ-साथ नजर आते हैं। एक-दूसरे से दूर रहने के बाद भी ऐसा नहीं लगता है कि इस कपल के प्यार में कोई कमी आई हो। ऋतिक भी सुजैन को अपनी सबसे अच्छी दोस्त मानते हैं। हालांकि, पति-पत्नी का उनका रिश्ता खत्म हो चुका है।

ऋतिक भी जता चुके हैं सुजैन के प्रति प्यार
कुछ समय पहले ही ऋतिक ने भी सोशल मीडिया पर सुजैन को लेकर अपने दिल का हाल बयां किया था। उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया था कि सुजैन उनके लिए बहुत अहमियत रखती हैं।

Published on:
10 Jan 2019 03:21 pm
Also Read
View All