बॉलीवुड

ऋतिक ने खोली कंगना की पोल, सुनाई कुछ अनकही बातें…अब आप बताए कौन सही कौन गलत ?

ऋतिक ने खोली कंगना की पोल, सुनाई कुछ अनकही बातें...अब आप बताए कौन सही कौन गलत ?
3 min read
• •
Updated: 9 Oct 2017, 9:07 AM IST
hrithik roshan
hrithik roshan

जैसा की हम सब जानते हैं बॅालीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट और ऋतिक रौशन का ये विवाद पिछले साल से सुर्खियां बटोर रहा है। कंगना ने इस साल भी इस विवाद को बढ़ावा दिया। उन्होंने एक टीवी शो में फिल्म सिमरन के प्रमोशन के दौरान ऋतिक पर कई संगीन आरोप लगाए। इस पर वे लगातार हर इंटरव्यू में चर्चा करती रही। पर अभी तक ऋतिक रौशन ने इस पर कुछ रिएक्शन नहीं दिया। कहा जा सकता है की उनकी चुप्पी का लोगों ने फायदा उठाया और उनको इन सब का जिम्मेदार ठहराया। पर क्या आपको नहीं लगता की ऋतिक के चुप रहने की वजह कुछ और भी हो सकती है?

जाहिर है वे मीडिया से अपने निजी मामलों को छुपाना चाहते थे। लेकिन अति होने के बाद आखिरकार ऋतिक को सामने आना ही पड़ा। बता दें हाल में ऋतिक ने भी एक टीवी शो के जरिए सारी आवाम को अपने बेकसूर होने की वजह बताई। उन्होंने कंगना की सभी बातों को गलत ठहराते हुए अपनी सफाई दी।

सबसे पहले उनसे पूछा गया की पूछा कि क्या आपने कंगना को पेरिस में प्रपोज किया था और कुछ प्राइवेट फोटो भी लीक किए?
इस सवाल के जवाब में ऋतिक ने कहा, अब बस बहुत हो गया और मुझे इस पर ना बोलने की सलाह दी गई है, मैं इस पर बात करने के लिए सहज नहीं हूं, मैं बस अब करुंगा ना कि कहूंगा।

इसके बाद ऋतिक से पूछा गया की,- आप कंगना से पहली बार कहा मिले थे?

इस पर उन्होंने जवाब दिया की, वो कंगना से पहली बार फिल्म काइट्स की शूटिंग के दौरान 2008 और 2009 में मिले थे और उस वक्त वो दोस्तों की तरह थे, इससे ज्यादा कुछ नहीं। इसके आगे बात करते हुए ऋतिक रोशन ने बताया कि कंगना उनसे कहती थी कि वो ऋतिक से प्रेरित हैं।

जब ऋतिक से उनके रिश्ते को लेकर बात की गई तो उन्होंने बिना झिझके कहा की,-उनका कंगना के साथ कोई रिलेशन नहीं है। इसके आगे उन्होंने कहा, -कंगना को फिल्म 'क्रिस 3' के सेट पर कुछ गलतफहमियां हुई है जिसके कारण वो मुझ पर आरोप लगा रही हैं। उन्होंने आगे बताया कि कंगना उन्हें अपनी ट्रेनिंग की वीडियो भेजा करती थी जिसका वे हमेशा फीडबैक दिया करते थे।

ऋतिक ने अपनी सफाई देते हुए कहा की जॉर्डन में फिल्म क्रिस 3 की रैप पार्टी के दौरान कंगना ने उनसे पूछा कि फिल्म के बाद वो उनकी लाइफ में कहा तक रहेंगी। लेकिन ऋतिक ने कंगना को ये जवाब दिया कि वे बहुत थके हुए हैं और सुबह बात करेंगे। इसके बाद कंगना आधी रात को उनके कमरे के पास आई और दरवाजा खटखटाया लेकिन ऋतिक ने अपने असिस्टेंट को बुलाकर कंगना को वापस भेजने को कहा।' इसके बाद सुबह कंगना की बहन रंगोली आई और कंगना की तरफ से माफी मांगी। उन्होंने आगे बताया कि 'जब तक फिल्म 'क्रिस 3' की शूटिंग खत्म नहीं हो गई उन्होंने कंगना से कोई बात नहीं की।

कंगना से अकेले मिलने के सवाल पर ऋतिक ने बहुत जोर देकर कहा कि वे अभी तक भी कंगना से अकेले में नहीं मिले हैं। उन्होंने आगे कहा, मैंने सुना कि कंगना ने मुझपर पेरिस में प्रपोज करने के आरोप लगा रही हैं तो इसके बाद से मैंने सोचा कि वे दोनों बहने जरूर कुछ झूठ फैला रही हैं।
इसके बाद एंकर ने जब उनसे पूछा की इस बात पर उन्होंने पहले अपना रिएक्शन क्यों नहीं दिया। इस पर ऋतिक बोले की,-उस वक्त मैंने वो सब किया जो किया जा सकता था लेकिन उन्होंने और जगह भी ये बातें फैला दी। लेकिन कंगना ने मुझसे सीधे तौर पर ऐसी कोई बातें नहीं की।

इसके बाद अब कंगना क्या जवाब देती हैं ये तो वक्त ही बताएगा। पर आपका इस पर क्या कहना है जरुर बताइएगा।

Updated on:
9 Oct 2017, 9:07 AM IST
Published on: