बॉलीवुड

‘ब्रह्मास्त्र 2’ में Vijay Deverakonda निभाएंगे ‘देव’ का किरदार! मेकर्स ने चुने थे पहले ये बड़े नाम

'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) की सफलता के बाद अब 'ब्रह्मास्त्र 2' को लेकर मेकर्स जोरदार तैयारियों में लगे हैं। इसी बीच फिल्म में 'देव' का किरदार निभाने के लिए मेकर्स ने कई बड़े सितारों की नाम को चुना था, जिसमें से उन्होंने इस किरदार के लिए साउथ स्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) को अपरोच किया है।
2 min read
• •
Updated: 11 Jul 2025, 5:41 PM IST
dev
कौन है ब्रह्मास्त्र 2 में 'देव' का किरदार निभाने वाले विजय देवरकोंडा: photo patrika

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) की अपार सफलता के बाद अब मेकर्स फिल्म के दूसरे भाग यानी 'ब्रह्मास्त्र 2' (Brahmastra 2) की तैयारियों में लग चुके हैं। आने वाले पार्ट में फिल्म में कई नए किरदार नजर आने वाले हैं, जिनको लेकर मेकर्स की खोज जारी है। इसी बीच फिल्म में 'देव' का किरदार निभाने के लिए मेकर्स ने कई बड़े नामों पर चर्चा की, जिनमें ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और कन्नड़ स्टार यश (Yash) का भी नाम शामिल था, लेकिन आखिर में फिल्म के मेकर्स ने साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) को इस किरदार के लिए अपरोच किया है।


वहीं इस खबर के सामने आने के बाद स्टार के फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। सामने आ रही खबरों की माने तो फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) 'ब्रह्मास्त्र' के अगले भाग में विजय को देव के किरदार में दुनिया के सामने ला सकते हैं। इस फिल्म से जुड़े एक सुत्र की बात माने तो उन्होंने बताया कि 'ब्रह्मास्त्र फ्रैंचाइज़ी को करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है'।

साथ ही उनका कहना है कि 'हां, तीन एक्टर्स से संपर्क किया गया था, लेकिन अब करण विजय को लेने की सोच रहे हैं'। करण जौहर फिल्म 'लाइगर' (Liger) में भी विजय देवरकोंडा के साथ काम कर चुके हैं तो, ऐसे में ये आश्चर्य की बात नहीं होगी कि वो अपनी एक ब्लॉकबस्ट फिल्म के अगले पार्ट के लिए विजय देवरकोंडा को चुन रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि 'करण को इस किरदार को लेकर विजय से काफी उम्मीदें भी हैं'।

यह भी पढ़ें: इस फिल्म से वापसी करने जा रहीं Kajol, जानें कब होगा ट्रेलर रिलीज?


वहीं इस खबर के सामने आने के बाद विजय देवरकोंडा के फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। हालांकि, एक्टर और उनकी टीम की ओर से या 'ब्रह्मास्त्र' की टीम की ओर ये अभी इस तरह की कोई भी रिपोर्ट सामने नहीं आई है, लेकिन फैंस ये जानने को बेताब हैं कि फिल्म में देव के किरदार में कौन नजर आने वाला है। साथ ही फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर भी फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

साथ ही फिल्म के एक और किरदार 'अमृता' की बात करें तो, उसके लिए दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का नाम सामने आ रहा है, जिनकी एक हल्की सी झलक फिल्म के पहले पार्ट में भी देखने को मिली थी। इसी बीच फिल्म के मेन लीड कैरेक्टर शिव और ईशा यानी आलिया-रणबीर माता-पिता बन चुके हैं। इसी फिल्म के सेट पर दोनों मिले थे, जिसके बाद दोनों ने इसी साल शादी की थी और अब दोनों एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss के घर में कभी नहीं हुई ऐसी हिंसा!

Updated on:
11 Jul 2025, 5:41 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘लोग तुम्हें गलत नजरों से देखेंगे’, पिता की इस बात से बदल गई गोविंदा की मां की जिंदगी, एक्टिंग छोड़ बनीं थीं साध्वी

आमिर खान के भांजे इमरान खान को फिलहाल नहीं छोड़ना पड़ेगा भारत, बॉम्बे हाइकोर्ट से मिली राहत

‘लोग मुझे अमिताभ बच्चन को मारने वाला समझने लगे थे’, ‘कुली’ के सेट पर हुए हादसे पर फिर छलका पुनीत इस्सर का दर्द

“मुंबई मां-बाप से मिलने आती हूं, मरने नहीं”, बेबिका धुर्वे भारत से लौटीं दुबई तो बिगड़ी तबीयत, बताया बड़ा कारण

कौन हैं मनिंदर बुट्टर जिन्होंने दलेर मेहंदी विवाद के बीच मंत्री सुबोध उनियाल को ललकारा, बोले- हिम्मत है तो सबूत दिखाओ