
Archana Gautam ने पकड़ा Shiv Thakare का गला
कई सालों से चले आ रहे 'बिग बॉस' (Bigg Boss) में यूं तो कई लड़ाई-झगड़े देखने को मिले। कंटेस्टेंट्स के बीच हाथा-पाई की नौबत तक आ गई, लेकिन इस बार की सीजन 16 में सब कुछ अलग ही देखने को मिल रहा है। घर माहौल हमेशा गरमा-गर्मी से भरा रहता है। कंटेस्टेंट्स के बीच किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा या बहस देखने को मिलती है। इसी बीच शो अर्चना गौतम (Archana Gautam) का बिहेवियर काफी आक्रामक नजर आ रहा है। घर के कई सदस्यों के साथ उनकी नोक-झौंक हो चुकी हैं, लेकिन बिग बॉस के आने वाले एपिसोड में अर्चना और शिव ठाकरे (Shiv Thackeray) के बीच ऐसी बहस और झगड़ा देखने को मिल रहा है, जो हिंसा का रुप ले चुका है।
नहीं हुआ आज से पहले ऐसा झगड़ा
इतना ही नहीं इस हिंसा का नतीजा ये हुआ कि अर्चना गौतम को आधी रात को ही बिग बॉस का घर तक छोड़ना पड़ गया। हाल में शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं इस वीडियो पर शो को पसंद करने वाले यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और अर्चना के कमद को गलत बता रहे हैं। शो को लगातार देखने वाले जानते हैं कि बिग बॉस के घर में कई दिनों से अर्चना और शिव के बीच झगड़ा चल रहा है।
कैप्टेंसी टास्क के दौरान हुई दोनों में बहस
वहीं बुधवार के एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क के दौरान भी दोनों में गहमा-गहमी काफी हद तक बढ़ गई। शो देखने वालों को आने वाले एपिसोड में दोनों के बीच सबसे जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने वाली है। आने वाले एपिसोड में अर्चना गुस्से में अपना आपा खो बैठेंगी और इसी बीच उन्होंने शिव का गला पकड़ लिया, जिसके बाद घर में भयंकर तमाशा देखने को मिलेगा। ये तमाशा होने के बाद सभी घरवालों ने अर्चना को घर से निकालने की मांग कर डाली।
यह भी पढ़ें: Malaika Arora ने Arjun Kapoor को कहा Yes!
आधी रात अर्चना को किया गया घर से बाहर
जिसके बाद बिग बॉस सभी की मांग को सुनते हुए सबकी चहेती अर्चना को आधी रात को बिग बॉस हाउस से बाहर निकाल देंगे। ये फैसला सुनने के बाद अर्चना फूट-फूटकर रोने लगती हैं। दरअसल, आने वाले एपिसोड में अर्चना, शिव को लेकर भद्दे कमेंट्स करती रहती हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहसबाजी शुरू हो जाती है। बात इतनी बढ़ी कि अर्चना गुस्से में शिव का गला पकड़ लेती हैं और उनको घर से बाहर जाना पड़ता है।
घर से बाहर नहीं जाना चाहती अर्चना
इतना ही नहीं शिव के गले पर चोट के निशान भी देखने को मिलते हैं, जिसके बाद बिग बॉस ने दोनों को कंफेशन रूम में बुलाते हैं और अर्चना-शिव के बीच हुई इस फिजीकल वॉयलेंस पर फैसला लेने का हक बिग बॉस ने शिव पर छोड़ा। शिव ने अर्चना को घर से बाहर करने का फैसला किया। इसके बाद अर्चना रोते हुए कहती है कि उन्हें घर नहीं जाना है। उनके पेरेंट्स उन्हें बिग बॉस में देखना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: Rapper Drake ने 'दीदी तेरा देवर दीवाना' गाने का बना डाला ऐसा रीमिक्स!
Updated on:
10 Nov 2022, 12:52 PM IST
Published on:
10 Nov 2022, 12:51 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.