
Rapper Drake ने 'दीदी तेरा देवर दीवाना' गाने का बना डाला ऐसा रीमिक्स
रैपर ड्रेक (Rapper Drake) अपने गानों के लिए काफी जाने जाते हैं। उनके स्टेज शो में करोड़ों की संख्या में फैंस आते हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रैपर साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म 'हम आपके हैं कौन' (Hum Apke Hain Kon) के फेसम गाने 'दीदी तेरा देवर दीवाना' (Didi Tera Devar Deewana) को अपने गानों के साथ रिमिक्स करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसपर यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इस गाने को फिल्म के मेन लीड सलमान खान (Salman Khan) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) पर फिल्माया गया है। इस गाने को दिवंगत और दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने गाया था।
अपने गानों के साथ कर रहे इस गाने का रिमिक्स
वायरल हो रहे इस वीडियो में रैपर ड्रेक ने अपने गानों को 'दीदी तेरा देवर दीवाना' के साथ रिमिक्स करते नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो में वहां मौजूद लोग उनके गानों को खूब आनंद लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो पर यूजर्स के मिक्स रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहा है कि ये वीडियो फर्जी है तो, कुछ यूजर्स का कहना है कि ऐसे भारतीय गानों के साथ छेड़छाड़ करना अच्छी बात नहीं।
यह भी पढ़ें: वकील बनने वाले थे Ashutosh Rana ऐसे बन गए एक्टर
वहीं इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जहां कुछ लोग इस रिमिक्स को पसंद कर रहे हैं तो, कुछ इसको नापसंद भी कर रहे हैं। कुछ यूजर्स इसकी आलोचना भी कर रहे है। एक यूजर ने लिखा कि 'मैं इस शो में था और ऐसा नहीं हुआ है'। बता दें कि इससे पहले रैपर ड्रेक पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला (Siddu Musewala) को भी श्रद्धांजलि दे चुके हैं। रंटों में लाइव शो के दौरान वह मूसेवाला की फोटो वाली टी-शर्ट पहनकर पहुंचे, जिसमें मूसेवाला के जन्म और मौत का साल भी लिखा हुआ था।
यह भी पढ़ें:Rajkumar Rao ने नहीं पूरी की अपनी मां की ये आखिरी इच्छा!
Updated on:
10 Nov 2022, 11:25 AM IST
Published on:
10 Nov 2022, 11:24 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.