27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Malaika Arora ने Arjun Kapoor को कहा Yes! फोटो शेयर कर बताई दिल की बात

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के रिश्तें किसी से छिपे नहीं हैं। दोनों अक्सर ही हर जगह साथ नजर आते हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी एक खूबसूरत फोटो शेयर अपने दिल की बात बताई है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 10 Nov 2022, 12:13 PM IST

Malaika Arora ने Arjun Kapoor को कहा Yes

Malaika Arora ने Arjun Kapoor को कहा Yes

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के रिश्तें दुनिया से छिपे नहीं हैं। दोनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और एक दूसरे के साथ अपनी फोटो-वीडियो शेयर करते रहते हैं। इतना ही नहीं दोनों के फैंस लंबे समय से ही दोनों की शादी की राह देख रहे हैं, जिसको लेकर अक्सर ही खबरें सामने आती रहती हैं। हाल में मलाइका ने एक बार फिर अपने फैंस को कन्फयूज करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वो ब्लैक ड्रेस में शर्माती नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने कैप्शन ऐसे दिया कि उनके फैंस इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि लंबे इंतजार के बाद लगता है दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।


क्या है कैप्शन का सच?

दरअसल, मलाइका ने अपनी फोटो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा 'मैंने हां कह द‍िया...'। साथ ही उन्होंने कुछ दिल वाले इमोजी भी दिए हैं। वहीं उनकी ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। साथ ही फैंस उनकी इस फोटो पर खूब सारे कमेंट्स कर रहे हैं। जहां कुछ फैंस उनको इसके लिे बधाई दे रहे हैं, तो कुछ फैंस उसे सवाल भी पूछे रहे हैं कि क्या वो अर्जुन कपूर के शादी करने वाली हैं?

सच में अर्जुन से शादी करने वाली हैं मलाइका

उनके इस फोटो पर कुछ ही घंटे में हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं। मलाइका के इस पोस्‍ट से लोग इतने हैरान और कन्फयूज नजर आ रहे हैं कि डायरेक्ट सवाल कर रहे हैं कि क्या एक्ट्रेस ने अपनी शादी का हिंट दिया है। क्या उनके फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। इतना ही नहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं, जो इसको पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं और कह रहे हैं कि ये एक्ट्रेस की कोई प्रमोशनल स्‍ट्रैटजी हो सकती है।

यह भी पढ़ें:Rapper Drake ने 'दीदी तेरा देवर दीवाना' गाने का बना डाला ऐसा रीमिक्स!


सच या प्रमोशन क्या है हकीकत

इससे पहले भी कई सोशल मीडिया के जरिए कई स्टार्स बाकी ब्रांड्स और अपने बिजनेस का प्रमोशन कुछ इसी अंदाज में कर चुके हैं, जिससे फैंस और यूजर्स हमेंशा कंफ्यूजन में रह जाते हैं कि आखिर ये सच है या झूठ। ऐसे ही कुछ एक बार 'दबंग' एक्ट्रेस सोनाक्षी स‍िन्‍हा (Sonakshi Sinha) भी कर चुकी हैं। उन्होंने भी अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर की थी।

सोनाक्षी सिन्हा भी कर चुकी हैं कंफ्यूज

उन फोटोज में उनके हाथ में एक अंगूठी नजर आ रही थी, जिसके बाद ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि एक्ट्रेस ने इंगेजमेंट कर ली है और जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही है, लेकिन कुछ समय बात पता चला कि वो उनके नए ब‍िजनेस नेल ब्रांड ‘सोइज’ का प्रमोशन कर रही हैं। अब मलाइका ने भी ये फोटो साझा कर प्रमोशन किया है या सच में शादी करने जा रही हैं इसकी सच्चाई का फैंस को इंतजार रहेगा।

यह भी पढ़ें:वकील बनने वाले थे Ashutosh Rana ऐसे बन गए एक्टर

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग