बॉलीवुड

इस एक्टर संग बनी ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना की जोड़ी, सोशल मीडिया पर मचाया गदर

ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना रोशन एक बार फिर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस की जोड़ी एक नए एक्टर संग बनी है, जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है।

less than 1 minute read
Sep 28, 2024
पश्मीना रोशन

ऋतिक रोशन की बहन और एक्ट्रेस पश्मीना रोशन ने इश्क विश्क रिबाउंड से बॉलीवुड डेब्यू किया था। अब उनकी जोड़ी बॉलीवुड के एक ऐसा एक्टर संग बनी है, जो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग से भी सबका दिल जीत लेते हैं। हम बात कर रहे हैं आयुष्मान खुराना की। अब पश्मीना और आयुष्मान एक साथ एक एल्बम सॉन्ग में नजर आए हैं, जिसमें दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है।

आयुष्मान- पश्मीना का सॉन्ग नवरात्रि के लिए है बेहतरीन

आयुष्मान और पश्मीना का नया सॉन्ग 'जचदी' रिलीज हो गया है। यह सॉन्ग नवरात्रि के त्योहार के लिए बेस्ट है। इसमें आयुष्मान और पश्मीना गरबा करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस सॉन्ग को आयुष्मान ने खुद गाया है। इससे पहले एक्टर ने 'पानी दा रंग', 'साडी गली आजा', 'मिट्टी दी खुशबू', 'मेरे लिए तुम काफी हो' और 'नज्म नज्म' जैसे गाने भी गाए हैं।

आयुष्मान ने बीच पर चलाया था सफाई अभियान

हाल ही में आयुष्मान ने वर्सोवा बीच पर सफाई अभियान चलाया था। उन्‍होंने कहा था कि भविष्य के लिए पर्यावरण की रक्षा के प्रयास करना महत्वपूर्ण है। वहीं इस अभियान में अभिनेत्री अमृता फडणवीस ने भी हिस्‍सा लिया था।

यह सफाई अभियान इसलिए चलाया गया क्‍योंकि अक्सर त्योहारों के बाद मुंबई के समुद्र तट गंदगी से भर जाते हैं, जिससे समुद्री जीवों के जीवन के लिए खतरा पैदा हो जाता है।

Updated on:
28 Sept 2024 09:03 am
Published on:
28 Sept 2024 08:56 am
Also Read
View All

अगली खबर