बॉलीवुड

War 2 के बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे Hrithik Roshan, टाइटल हुआ फाइनल, खुद करेंगे प्रोड्यूस

Hrithik Roshan Upcoming Film: ऋतिक रोशन के फिल्म वॉर-2 के बाद एक और फिल्म करेंगे। इसके टाइटल का अनाउंसमेंट हो गया है।
2 min read
• •
May 23, 2024
Hrithik Roshan Upcoming Film After War 2 Actor To Start Working On New movie

Hrithik Roshan New Film: बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन के पास कई फिल्में हैं। फिलहाल वो वॉर-2 की शूटिंग कर रहे हैं। उनके पास ‘कृष-4’ (Krrish-4)भी है। अब इसके साथ ही उनके हाथ एक और फिल्म लगी है। इसके नाम का अनाउंसमेंट हो चुका है।

ऋतिक रोशन की नई फिल्म

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) फिल्म ‘वॉर-2’ के बाद एक और फिल्म करेंगे। इसका नाम होगा ‘इंटेलिजेंट’। इसे करण जौहर और ऋतिक रोशन मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। फेमस फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी शेयर की है।
यह भी पढ़ें Krrish 4 की रिलीज डेट हो गई कन्फर्म, ऋतिक रोशन की इस फिल्म का सीक्वल भी आएगा उसी साल

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा-'एक्सक्लूसिव, ऋतिक रोशन की नई फिल्म की अनाउंसमेंट। ऋतिक रोशन की ‘वॉर-2 (War 2)’ के बाद नई फिल्म होगी ‘इंटेलिजेंट’। इसे एचआरएक्स फिल्मस और धर्मा मूवीज मिलकर प्रोड्यूस करेंगे।'

फिलहाल फिल्म का नाम ही पता चला है। ये कब फ्लोर पर आएगी और इसे कब रिलीज किया जाएगा इसकी जानकारी नहीं है। फिलहाल वो ‘वॉर-2’ की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें उनके साथ साउथ इंडियन स्टार जूनियर एनटीआर (Jr Ntr) दिखाई देंगे।

‘वॉर-2’ कब रिलीज होगी?

इसे अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस मूवी में ऋतिक रोशन एक रॉ एजेंट कबीर की भूमिका में दिखेंगे। ‘वॉर-2’ को अगल साल 14 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। ये फिल्म ‘वॉर’ का सीक्वल है, जिसमें ऋतिक और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी दिखी थी।

Updated on:
23 May 2024 01:22 pm
Published on:
23 May 2024 01:22 pm
Also Read
View All
‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा

‘मैं अब थक चुका हूं’, पर्दे पर सबसे बड़े रेड फ्लैग कहलाने से परेशान हुए विजय वर्मा, बोले- कुछ अलग करना है