बॉलीवुड

‘मलंग’ फिल्म का ‘हुई मलंग’ गाना हुआ रिलीज, दिशा पाटनी का दिखा अब तक का सबसे हॉट अंदाज

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani), आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) की फिल्म 'मलंग (Malang)' से एक और गाना रिलीज कर दिया गया है।

2 min read

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani), आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) की फिल्म 'मलंग (Malang)' से एक और गाना रिलीज कर दिया गया है। इस गाने का नाम है 'हुई मैं मलंग'। इस गाने में दिशा पाटनी का हॉट अंदाज देखा जा सकता है। हॉट लुक्स के अलावा इस गाने में दिशा के शानदास डांस मूव्स भी हैं, जो दर्शकों को दीवाना बना रहे हैं।

इस गाने को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करते हुए दिशा पाटनी ने कैप्शन में लिखा- हुई मलंग के साथ अपने मलंग साइड को खोलो! अब तक उनके इस पोस्ट पर लाखों व्यूज आ चुके हैं। 'मलंग (Malang)' के 'हुई मलंग' गाने को सिंगर एसीस कौर ने अपनी आवाज दी है। वहीं कुणाल वर्मा और हर्ष लिम्बाचिया ने इसके बोल लिखे हैं।

View this post on Instagram

#malang promotions ❤️

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

आपको बता दें कि 'मलंग' को 'एक विलेन' के डायरेक्टर मोहित सूरी (Mohit Suri) ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के चारों लीड कैरेक्टर्स को विलेन के रूप में दिखाया गया है। लेकिन असली विलेन कौन है ये फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चल पाएगा। 'मलंग (Malang)' 7 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur),अनिल कपूर (Anil Kapoor), कुणाल खेमू और दिशा पटानी (Disha Patani) मुख्य भूमिका में हैं।

View this post on Instagram

🌸#malang

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

Updated on:
03 Feb 2020 04:45 pm
Published on:
03 Feb 2020 04:44 pm
Also Read
View All