बॉलीवुड

‘हम आपके हैं कौन’, ‘मैंने प्यार किया’, फेम संगीतकार राम लक्ष्मण का हार्ट अटैक से हुआ देहांत

हिंदी सिनेमा जगत की सुपरहिट फिल्में मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन के संगीत से अपार लोकप्रियता हासिल करने वाले संगीतकार राम लक्ष्मण का देहांत हो गया है। संगीतकार के निधन पर स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है।
less than 1 minute read
Hum Aapke Hain Kaun Fame Musician Ram Lakshman Died Of Heart Attack
Hum Aapke Hain Kaun Fame Musician Ram Lakshman Died Of Heart Attack

नई दिल्ली। बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन जैसी बड़ी फिल्मों में संगीत देने वाले मशहूर संगीतकार राम लक्ष्मण उर्फ विजय पाटिल का देहांत हो गया है। जी हां, शुक्रवार-शनिवार के रात 2 बजे उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया है। वह उस वक्त नागपुर में मौजूद थे। इस बात की पुष्टि संगीतकार के बेटे अमर पाटिल ने की है।

बेटे ने दी जानकारी विजय पाटिल के निधन की जानकारी

पिता विजय पाटिल के निधन की खबर देते हुए बेटे अमर ने बताया कि 'उनके पिता को कोरोना नहीं था। उन्होंने 6-7 दिन पहले ही कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ली थी। जिसके बाद उनके शरीर में कमजोरी और बुखार आ गया था। बीती देर रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वह चल बसे। अमर पाटिल ने यह भी बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते वह बीते साल ही नागपुर अपने घर लौट आए थे। तभी से वह वहां रह रहे थे।'

लता मंगेशकर ने दी संगीतकार को श्रद्धांजलि

विजय पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि उन्हें अभी पता तला है कि बहुत ही गुणी और लोकप्रिय संगीतकार राम लक्ष्मण जी का स्वर्गवास हो गया है। लता मंगेशकर ट्वीट में बताती हैं कि वह एक अच्छे इंसान थे। उन्होंने उनके साथ कई गाने गाए थे। जो काफी लोकप्रिय साबित हुए। लता दीदी ने पोस्ट के अंत में लिखा कि 'वह उन्हें विनम्र श्रद्धांजिल अर्पित करती हैं।

आपको बता दें संगीतकार राम लक्षमण संग लता मंगेशकर ने 'मैंने प्यार किया' और 'हम आपके हैं कौन' जैसी सुपरहिट फिल्मों में गाने गाए थे।' जो कि काफी कि काफी पसंद किए गए। सालों बाद भी उन गानों का जादू देखने को मिलता है।

Published on:
22 May 2021 06:21 pm