बॉलीवुड

IIFA AWARD 2018: कृति सेनन का रिहर्सल डांस वीडियो वायरल, स्टेज पर इस गाने लगाएंगी ठुमके

बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा भी IIFA में डांस करेंगी। सबसे खास बात ये है कि वह 20 साल बाद परफॉर्म करती हुईं नजर आएंगी।
2 min read
Jun 22, 2018
iifa 2018
iifa 2018

बॉलीवुड का सबसे बड़ा अवार्ड शो अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म एकेडमी (IIFA 2018) का सभी को बेसब्री इंतजार रहता है। ये अवार्ड्स जल्द ही शूरू होने वाला है। फिल्म इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स इसमें परफॉर्मेंस देने के लिए तैयारियों में जुटे हैं। बता दें कि इस बार आईफा थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में होने जा रहा है। इसमें अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस देने के लिए एक्ट्रेस कृति सेनन कड़ी मेहनत कर रही हैं। उन्होंने अपना एक डांस वीडियो अपने ऑफिशियल अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।

फिल्म 'राब्ता' के गाने पर करेंगी डांस:
बैंकॉक में हो रहे (IIFA 2018) अवॉर्ड्स में कृति सेनन अपनी ही फिल्म 'राब्ता' के गाने पर स्टेज परफॉर्मेंस देंगी। वह इस फिल्म के 'तू मेरा बॉयफ्रेंड..' पर डांस करती नजर आएंगी। बता दें कि उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह 'तू मेरा बॉयफ्रेंड..' गाने पर डांस रिहर्सल करती हुईं नजर आ रही हैं। उन्होंने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, 'आईफा 2018 रिहर्सल'।

#iifa2018 rehearsals 💙

A post shared by Kriti (@kritisanon) on

रेखा भी करेंगी परफॉम:
बता दें कि बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा भी IIFA में डांस करेंगी। सबसे खास बात ये है कि वह 20 साल बाद परफॉर्म करती हुईं नजर आएंगी। हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म एकेडमी (IIFA) अवॉर्ड 2018 का प्रेस कॉन्फ्रेस आयोजित किया गया था। जिसमें रेखा ने काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। आईफा का आयोजन भव्य तरीके से करने के लिए आयोजकों ने 2000 सीटों वाले सियाम निरामित थिएटर को चुना है। बता दें कि यह समारोह 24 जून तक चलेगा।

बॉबी देओल भी करेंगे परफॉर्म:
आईफा में एक्टर बॉबी देओल भी अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। बॉबी ने इस बारे में मीडिया से कहा, "मैं इसका हिस्सा बनने को लेकर रोमांचित हूं। मेरे लिए आईफा में सात साल बाद परफॉर्म करना कुछ ऐसा है, जिसका मैं इंतजार कर रहा था। मेरी पहले की फिल्मों के गानों और 'रेस-3' के गानों पर मैं परफार्म करूंगा।

ये स्टार्स भी आने वाले हैं:
आईफा अवॉर्ड शो की शाम को यादगार बनाने के लिए रणबीर कपूर, शाहिद कपूर, अर्जुन कपूर, कृति सैनन, बॉबी देओल और नुसरत भरुचा जैसी फिल्मी सितारे आ रहे हैं। साथ ही अवॉर्ड शो की मेजबानी रितेश देशमुख और करण जौहर करने वाले हैं। लेकिन मंच पर तो रेखा की परफॉर्मेंस निश्चित रूप से आकर्षण का केंद्र रहेगी।

Published on:
22 Jun 2018 11:52 am
Also Read
View All
दो एपिसोड में शो बंद होने के सवाल पर शेखर सुमन ने मजाकिया अंदाज में दिया जवाब, बोले- जब तक जनता मेरे साथ, कभी बंद नहीं हो सकता

पति सूरज नांबियार से अलग होने के बाद अध्यात्म की राह पर मौनी रॉय, धोखे और हीलिंग पर कही बड़ी बात

अलका याग्निक ने पद्म भूषण मिलने के बाद अपनी हेल्थ पर किया इमोशनल पोस्ट, बोलीं- धीरे-धीरे जिंदगी में लौट रही हूं

आर्य बब्बर ने प्रतीक और अपने परिवार के झगड़ों पर उतारा गुस्सा, स्मिता पाटिल के लिए भी कही बड़ी बात

एक रात खुद की जिंदगी खत्म करना चाहते थे आर्य बब्बर, डिप्रेशन पर अब किया खुलासा, कॉमेडी के जरिए लोगों को दे रहे जीने की उम्मीद