बॉलीवुड

Imran Khan ने एक्टिंग को कहा अलविदा, अलग रह रहीं पत्नी बोलीं- ड्रिंकिंग में डूबने के बजाए परिस्थिति का सामना करना चाहिए

ये बात किसी से नहीं छिपी है कि इमरान की शादीशुदा जिंदगी भी काफी वक्त से मुश्किलों से गुजर रही है। उनकी पत्नी अवंतिका तकरीबन डेढ़ साल से उनसे अलग रह रही हैं।
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2020, 2:49 PM IST
imran_khan.jpg
Imran Khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान लंबे वक्त से बड़े परदे से गायब थे। एक तरफ जहां उनके फैंस उनकी फिल्म का इंतजार कर रहे थे तो वहीं, दूसरी तरफ खबर आई कि इमरान ने एक्टिंग छोड़ने का फैसला लिया है। ये जानकारी इमरान के करीबी दोस्त और एक्टर अक्षय ओबरॉय ने एक मीडिया हाउस को दी थी। लेकिन ये बात भी किसी से नहीं छिपी है कि इमरान की शादीशुदा जिंदगी भी काफी वक्त से मुश्किलों से गुजर रही है। उनकी पत्नी अवंतिका तकरीबन डेढ़ साल से उनसे अलग रह रही हैं।

इमरान और अवंतिका का तलाक नहीं हुआ है लेकिन दोनों अब एक साथ नहीं रहते हैं। पिछले दो साल से दोनों की शादी में तनाव की खबरें आ रही हैं। पिछले साल मई में अवंतिका इमरान का घर छोड़कर अपने माता-पिता के साथ रहने चली गई थीं। अपने साथ वह अपनी बेटी इमारा को भी ले गई थीं। दोनों के परिवारों ने सुलह कराने की कोशिश की लेकिन लगता है कि दोनों अभी किसी भी फैसले पर नहीं आ सके हैं।

अब हाल ही में अवंतिका ने एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ''मैं हील कर रही हूं। स्मोकिंग-ड्रिंकिंग में डूबने के बजाए, खाने-सोने और परेशान होने के बजाए और परिस्थिति से भागने के बजाए उसका सामना कीजिए। हीलिंग फीलिंग से ही संभव है।'' उनके इस पोस्ट को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये उन्होंने इमरान खान के लिए शेयर किया है।

वहीं, इससे पहले अवंतिका ने शादी को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था। इसमें लिखा था, 'शादी कठिन है, तलाक कठिन है, आप अपना कठिन रास्ता चुनिए। मोटापा कठिन है। फिट बने रहना भी कठिन है। आप अपना कठिन रास्ता चुनिए। कर्ज से लदे रहना कठिन है। फाइनेंशियली मजबूत रहना कठिन है। आप अपना कठिन रास्ता चुनिए। कम्युनिकेशन रखना कठिन है। कम्युनिकेशन ना रखना कठिन है। आप अपना कठिन रास्ता चुनिए। जिंदगी कभी आसान नहीं है। यह हमेशा कठिन है। लेकिन हमें अपना कठिन रास्ता चुनना है। समझदारी से चुनाव करें।''

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन