बॉलीवुड

OMG: जब सरेआम अनुष्का ने कहा- अपने बाल नहीं धोते इम्तियाज अली!

इम्तियाज अली बॉलीवुड में अपने लुक के लिए भी जाने जाते हैं। खास तौर पर उनकी हेयर स्टाइल।
2 min read
• •
Updated: 16 Jun 2018, 1:42 PM IST
Imtiaz Ali
Imtiaz Ali

आज बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक इम्तियाज अली का जन्मदिन है। इम्तियाज आज के ही दिन 16 जून 1971 को बिहार के दरभंगा जिले में पैदा हुए थे।इम्तियाज ने निर्देशक के तौर करियर की शुरुआत 2005 में फिल्म 'सोचा न था' से की थी।इस फिल्म को दर्शकों ने कुछ खास पंसद नहीं किया था। पहली ही फिल्म फ्लॉप जाने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और संघर्ष करते रहे। इसके बाद में उन्होंने साल 2007 में फिल्म 'जब वी मेट' का निर्देशन किया। बस इस फिल्म ने इम्तियाज की किस्मत की किस्मत चमका दी। यह फिल्म बॉक्स आॅफिस पर सुपरहिट रही।

इम्तियाज अली बॉलीवुड में अपने लुक के लिए भी जाने जाते हैं। खास तौर पर उनकी हेयर स्टाइल। जो उनके पर्सनालिटी को थोड़ा हट कर पेश करती है। कुछ समय पहले एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इम्तियाज का एक सीक्रेट आउट कर दिया था। दरअसल कुछ समय पहले एक टीवी शो के दौरान अनुष्का ने बताया एक बड़े राज का पर्दाफाश किया। दरअसल जब शो की एंकर ने इम्तियाज से उनके अगले हेयर कट के लिए पूछा तो बीच में बोलते हुए अनुष्का ने कहा कि इनसे पूछो कि ये अगली बार अपने बाल कब धोने वाले हैं?

अनुष्का ने कहा, 'वह कहते हैं कि वो बाल नहीं धोते और जो लोग बाल धोते हैं वो अजीब होते हैं।' अनुष्का की तरफ से ऐसे जवाब सुन इम्तियाज ने कहा, 'क्या ये सवाल अनुष्का के लिए था? मैं अपने बाल नहीं धोता, बाल धोना क्या होता है? मैं शैंपू इस्तेमाल नहीं करता। मैं आज ही बाल कटवाने की प्लानिंग कर रहा था। लेकिन मैं बाल ज्यादा छोटे नहीं करवाउंगा क्योंकि इससे सारे बाल बिगड़ जाएंगे।'

पर्सनल लाइफ
इम्तियाज की शादी प्रीति अली से हुई थी, लेकिन 2012 में दोनों के बीच तलाक हो गया। इम्तियाज की एक बेटी है जिसका नाम 'इदा अली' है।इम्तियाज पाकिस्तानी एक्ट्रेस 'इमान अली' के साथ रिलेशनशिप में थे और 2014 में दोनों का ब्रेक अप हो गया। बताते चलें कि इम्तियाज पिछले कुछ समय से शेफ सारा टोड को डेट कर रहे हैं। सारा आॅस्ट्रेलिया की रहने वाली हैं। सारा CookBook की लेखिक और एक रेस्त्रां की मालकिन भी हैं। इम्तियाज की तरह ही सारा की भी शादी हो चुकी थी, लेकिन दोनों अब साथ नहीं रहते हैं।

Updated on:
16 Jun 2018, 1:42 PM IST
Published on: