
बॉलीवुड में अगर किसी स्टार की पहचान सच्चे देशभक्त के तौर पर की जाती है तो वो हैं मनोज कुमार। मनोज कुमार न सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर बल्कि एक बेहतर डायरेक्टर भी हैं। साल 1965 में उनकी पहली देशभक्ति फिल्म 'शहीद' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने अमर शहीद भगत सिंह का किरदार निभाया था। अपने किरदार में जान डालने के साथ उसके और भी करीब जाने के लिए वह शहीद-ए-आजम भगत सिंह की मां से मुलाकात की थी। इस बात का जिक्र मनोज कुमार ने साल 2002 में अपने एक लेख में किया था।
भगत सिंह की मां और उनके भाईयों से की मुलाकात:
मनोज कुमार ने अपने इस लेख में लिखा, 'जब मैं भगत सिंह पर फिल्म बना रहा था उसी दौरान मेरे पास भगत सिंह को लेकर काफी कुछ सामग्री इकट्ठा की थी। लेकिन उन चीजों का इस्तेमाल मैं अपनी फिल्म में कैसे करता ये समझ पाना मेरे लिए थोड़ा मुश्किल हो रहा था। इसके बाद मैंने तय किया कि मैं भगत सिंह के परिवार से मुलाकत करूंगा। हमने फिल्म की मेकिंग के दौरान चंडीगढ़ में भगत सिंह की मां और उनके भाईयों से मुलाकात की। तब उनकी मां को अस्पताल में भर्ती किया गया था। मैं उनसे मिलने वहां पहुंचा वहीं पर हमारी मुलाकात बटुकेश्वर दत्त (भगत सिंह के भाई) से भी हुई।'
भगत सिंह की मां की गोद में सर रखकर सोए मनोज:
मनोज ने बताया, 'उन्हें भगत सिंह की मां की गोद में सर रखकर सोने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। जब मनोज भगत सिंह की मां से मिलने पहुंचे थे उस वक्त भगत सिंह के भाई कुल्तारजी अपनी मां से कहते हैं कि मां ये हमारे भाई भगत की तरह नहीं दिखते हैं? इस पर उनकी मां हल्के से मुस्कुराते हुए कहती हैं हां काफी हद तक।' बता दें कि बटुकेश्वर तब भगत सिंह के साथ थे जब उन्होंने असेंबली में बम फेंका था।
मनोज कुमार की इस बात को नहीं टाला भगत सिंह की मां ने:
मनोज कुमार ने एक और खास बात अपने लेख के जरिए लोगों से शेयर की। उन्होंने लिखा, 'जब वह भगत सिंह की मां से मिलने पहुंचे तो भगत सिंह के भाई उन्हें मां के पास ले गए और कहा कि वह उनसे दवाईयां खाने को कहें। उनकी बात सुनते हुए मनोज कुमार ने मां से कहा, 'मां जी एक निवेदन है। दवाईयां खा लीजिए।' इस पर भगत सिंह की मां ने कहा, "अच्छा, तू कह रहा है तो खा लेती हूं।'