बॉलीवुड

‘रसोडे में कौन था?’ पर क्रिकेटर चहल ने मंगेतर Dhanashree Verma संग बनाई फनी सिंक वीडियो, कमेंट कर एक्टर बोलें- ‘फ्यूजर दिख रहा है तुम्हारा’

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी मंगतेर धनाश्री वर्मा ने हाल ही में मोस्ट वायरल वीडियो 'रसोड़े में कौन था?' पर सिंक वीडियो बनाया है। वीडियो में कपल बड़े ही फनी अंदाज में दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो काफी ट्रेंड कर रही है और लोग भी जमकर कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

2 min read
Indian Cricketer Yuzvendra Chahal Made Funny Video With His Fiance Dhanashree Verma

नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर टीवी के सबसे लोकप्रिय शो 'साथ निभाना साथिया' के डायलॉग ने धूम मचा रखी है। हर कोई बस अब यही पूछ रहा है कि 'रसोड़े में कौन था?' इंटरनेट पर पहले वीडियो ने हंगामा मचाया। वहीं अब वीडियो पर बने रहे फनी मीम्स, और वीडियोज लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहे हैं। खास तो यह कि इस काम में बड़ी-बड़ी हस्तियां भी पीछे नहीं हैं। हाल ही में भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी मंगतेर Dhanashree Verma ने साथ में एक वीडियो पोस्ट किया है। जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उनकी इस वीडियो पर सेलेब्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

वायरल हो रहे डायलॉग 'रसोड़े में कौन था?' पर परफॉर्म करते हुए कपल ने वीडियो बनाया है। जिसमें चहल और धनाश्री काफी फनी अंदाज में नज़र आ रहे हैं। वीडियो में जहां चहल सास 'कोकिलाबेन' की भूमिका निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं धनाश्री 'राशी' और 'गोपी' का किरदार निभाती हुई नज़र आ रही हैं। दोनों के ही चेहरे के भाव देखने लायक हैं। जिन्हें देख लोग अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं। वीडियो को चहल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- "अब हमारी बारी है धनश्री। तो बताओ #rasodemeinkauntha।" चहल ने अपने कैप्शन में उनकी मंगेतर को सिंक वीडियो बनाने के लिए शुक्रया भी कहा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो के सामने आते ही कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई। चहल के फैंस से लेकर कई जाने-माने क्रिकेटर्स और टीवी इंडस्ट्री के सेलेब्स उनकी वीडियो पर कमेंट कर फनी रिएक्शन दे रहे हैं। इस बीच मशहूर 'क्रिकेटर क्रिस गेल' ने चहल की वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि "बहुत हो गया है। मैं अब इस वीडियो के लिए तुम्हारी आईजी पेज से शिकायत करने जा रहा हूं।" वहीं टीवी के मशहूर कलाकार 'करण वाही' ने भी कपल की चुटकी लेते हुए लिखा कि "तुम्हारा फ्यूचर दिख रहा है।" जिसके साथ उन्होंने हंसने वाले इमोजी भी बनाए हैं।

बता दें चहल एक जाने भारतीय क्रिकेटर हैं। वहीं उनकी मंगेतर एक डॉक्टर हैं। लेकिन उन्हें डांस का बेहद ही शौक हैं। उनका यूट्यूब चैनल भी है। जिस पर वह अपनी कई डांस वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। इन दिनों वह चहल संग सगाई के साथ अपने डांस को लेकर भी काफी सुर्खियां बंटोर रही हैं।

Published on:
04 Sept 2020 01:13 pm
Also Read
View All