बॉलीवुड

भारतीय मूल की प्रिया सेराव ने हासिल किया ‘मिस यूनिवर्स ऑस्ट्रेलिया’ का​ खिताब, जानें उनके बारे में…

Priya Serrao ये खिताब गुरुवार रात को मेलबर्न में एक दर्जन से अधिक अन्य फाइनलिस्टों को हराकर जीता।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jun 2019, 4:30 PM IST
Priya Serrao
Priya Serrao

भारतीय मूल की प्रिया सेराव ( Priya Serrao ) ने मिस यूनिवर्स ऑस्ट्रेलिया ( Miss Universe Australia ) का खिताब अपने नाम कर लिया। बता दें कि प्रिया मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम करने के बाद इस खुशी को अपने दोस्तों और परिवाल वालों के साथ मनाया। 26 साल की प्रिया अब 'मिस यूनिवर्स 2019' प्रतियोगिता में ऑस्ट्रेलिया की दावेदारी पेश करेंगी।

बता दें कि प्रिया ने ये खिताब गुरुवार रात को मेलबर्न में एक दर्जन से अधिक अन्य फाइनलिस्टों को हराकर जीता। वहीं अब वह अगले साल दक्षिण कोरिया में होने जा रही मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में प्रिया सेराव ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस मौके पर प्रिया ने कहा, 'मैं बस ज्‍यादा विविधता देखना चाहती हूं और तथ्य यह है कि मेरी जैसी दिखने वाली और मेरी पृष्ठभूमि से आने वालों के लिए यह आश्चर्यजनक है।'

इसके साथ वह आगे कहती हैं, खिताब जीतना उनके लिए बहुत बड़ा आश्चर्य था क्योंकि यह उनकी पहली सौंदर्य प्रतियोगिता थी।' इससे पहले उन्होंने किसी भी सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया।

Published on: