बॉलीवुड

दुबई में फंसे भारतीयों का हुआ बुरा हाल, परेशान होकर एक्टर Sonu Sood से घर पहुंचाने की कही बात

दुबई ( Dubai ) में फंसे भारतीय लोगों की हालत खराब सोनू सूद ( Sonu Sood ) को ट्वीट कर मदद करने की लगाई गुहार
2 min read
• •
Updated: 4 Jun 2020, 4:49 PM IST
People trapped in Dubai pleaded for help with Sonu Sood
People trapped in Dubai pleaded for help with Sonu Sood

नई दिल्ली। कोरोनावारस ( Coronavirus ) में प्रवासी मजदूरों ( Migrant Workers ) की मदद करने वाले अभिनेता सोनू सूद ( Sonu Sood ) इन दिनों गरीबों के मसीहा बने हुए हैं। वह अब तक कई हजारों प्रवासी मजदूरों को उनके घर सही सलामत पहुंचा चुके हैं। साथ ही मजदरों के खाने-पीने ( Arranging for food and drink ) का भी वह लगातार इंतजाम कर रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर हर जगह उनके काम की प्रशंसा की जा रही है। प्रवासी मजदूर भी सोनू पर खूब प्यार लूटाते हुए नज़र आते हैं। कभी कोई शख्स घर पहुंचकर सोनू की फोटो की पूजा करता हुआ नज़र आता है तो कभी कोई मां अपने बच्चे का नाम सोनू सूद श्रीवास्तव ( Sonu Sood Srivastav ) रखती हुई सामने आती हैं। लेकिन अब सोनू सूद को दुबई में फंसे लोगों ने भी याद किया है।

दरअसल, दुबई में रह रहे लोगों ने ट्वीट ( People Tweet For Sonu Sood ) करते हुए सोनू सूद से मदद मांगी है। एक शख्स ने सोनू को ट्वीट करते हुए कहा कि है कि 'सर गुजरात और महाराष्ट्र के बहुत से लोग दुबई और यूएई में फंस गए हैं। यहां तक की कई लोगों को नौकरियों से भी निकाला जा चुका है। शख्स ने सोनू से मदद मांगते हुए दुबई से अहमदाबाद या मुंबई भेजने के लिए फ्लाइट की व्यव्स्था करने की बात कही है।' वही एक छात्र ने सोनू सूद से मदद मांगते हुए बताया कि 'उसका कोर्स खत्म हो चुका है। वह भारत वापस आना चाहता है। लेकिन उसे किसी भी तरह की मदद नहीं मिल रही है।' अभी तक सोनू सूद की तरफ से इस बात पर कोई रिएक्शन नहीं आया।

बता दें दुबई में भी तेजी से कोरोनावायरस ( Coronavirus ) फैलता जा रहा है। जिसकी वजह से सभी तरह की अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिंबध जारी है। कोविड-19 से अबतक दुबई में 270 लोगों की मौत हो चुकी है। 36,359 लोगों अभी भी संक्रमण से ग्रस्त हैं। वहीं 19,153 लोग ठीक हो चुके हैं।

Published on:
Also Read
View All
सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन

Ramayana vs Godzilla Minus Zero: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ अमेरिका में मिली कड़ी टक्कर, जापानी फिल्म ने की रिकॉर्डतोड़ शुरुआत

क्या 10 साल बाद एक्टिंग छोड़ देंगे रणबीर कपूर? ‘रामायण’ एक्टर के बयान ने बढ़ाई फैंस की चिंता

‘मेरे चेहरे पर लगाया गया रणबीर कपूर का चेहरा’, अभय अरोड़ा का खुलासा, बोले- एक्टर ने अकेले नहीं निभाया भगवान परशुराम का किरदार