
लगभग सभी सेलेब्स सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। इनमें से ज्यादातर स्टार्स इंस्टाग्राम (Instagram) पर भी हैं। सोशल मीडिया के जरिए स्टार्स न सिर्फ अपने प्रोजेक्ट्स के बारे में फैंस को अपडेट देते हैं। बल्कि इनके जरिए ये लोग करोड़ों रुपए भी कमाते हैं। इंस्टाग्राम (Instagram) भी इनकी कमाई का एक जरिया है। इस प्लेटफॉर्म से कुछ स्टार्स इतना कमाते हैं कि आपको आश्चर्य होगा। एक सोशल मीडिया कंपनी ने सेलेब्स की सालाना लिस्ट Instagram Rich List 2020 जारी की है।
इस लिस्ट के अनुसार, हॉलीवुड सुपरस्टार ड्वेन जॉनसन या द रॉक पहले नंबर पर हैं। रिपोर्ट के अनुसार,ड्वेन इंस्टाग्राम पर अपनी एक पोस्ट से 1,015,000 डॉलर यानि लगभग 7.4 करोड़ रुपए तक कमाते हैं। बता दें कि पहली बार ड्वेन इस लिस्ट में पहले नंबर हैं। इससे पहले करीब 4 साल तक कलोई कर्दाशियां या काइली जेनर पहले नंबर पर रही थीं। रिपोर्ट के अनुसार,इस बार ड्वेन जॉनसन की कमाई में 15 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसी वजह से वे नंबर 1 पर हैं। जबकि काइली जेनर की कमाई में 22 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
ड्वेन जॉनसन का इंस्टाग्राम पर द रॉक के नाम से अकाउंट है। इंस्टाग्राम पर उनके 188 मिलियन फॉलोअर्स हैं। सिर्फ हॉलीवुड ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई जाने—माने सितारे भी उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। इनमें प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर, लारा दत्ता, अथिया शेट्टी, राजकुमार राव, सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे नाम शामिल हैं।
Instagram Rich List 2020 में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का भी नाम शामिल हैं। वह इस लिस्ट में 28वें नंबर पर हैं। रिपोर्ट के अनसार प्रियंका एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए 2,89,000 डॉलर यानि 2 करोड़ रुपए से अधिक कमाती हैं। अभिनेत्री के इंस्टाग्राम पर 54.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का नाम इस लिस्ट में 26वें नम्बर पर हैं। वे एक इंस्टाग्राम पोस्ट से 2,96,000 डॉलर से अधिक कमाते हैं।