बॉलीवुड की कुछ मशहूर अभिनेत्रियाों का। जिसने अपने अभिनय के साथ और भी ऐसे काम किए है जो हर किसी के लिए एक प्रेरणा बन चुके है।
नई दिल्ली। आज के समय में महिलाओं के बारे में बात करें, तो वह भी समय के साथ काफी आगे बढ़ते हुए देखी जा रही हैं। वह ना केवल पुरुषों के बराबर खड़ी हैं बल्कि उनसे ज्यादा काम करके आगे बढ़ने का ज़़ज्बा रख रही हैं। आज हमारा देश किसी एक पुरूष के चलते नही, बल्कि महिलाओं के साथ मिलकर तरक्की की सीमा को पार करते जा रहा है। उऩ्ही के बीच नाम जोड़ा जाता है बॉलीवुड की कुछ मशहूर अभिनेत्रियाों का। जिसने अपने अभिनय के साथ और भी ऐसे काम किए है जो हर किसी के लिए एक प्रेरणा बन चुके है। आइए जानते हैं ऐसी कुछ बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होनें अपने काम से पुरूषों का भी दी है मात..
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड से लेकर हॉलिवुड तक अपने अभिनय का ढंका बजाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज के समय में एक बड़ी सुपरस्टार के नाम से जानी जाती है। यह बात बहुत कम लोग ही जानते होगें कि प्रियंका अपने अभिनय के साथ खुद का फिल्म प्रोडक्शन कंपनी भी चलाती है। वो कंपनी के जरिए छोटे बजट वाली फिल्मों को प्रमोट करती हैं।
दीपिका पादुकोण /p>
दीपिका पादुकोण भी उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं जिन्होंने कम समय में अपनी एक अलग छाप छोड़ी हैंं। दीपिका ने अपनी फिल्मों के जरिए महिलाओं को सशक्त करने का काम किया है। जिसका जीता जागता उदा है फिल्म छपाक। दीपिका एक्ट्रेस अभिनेत्री होने के अलावा एक बिजनेस वुमन भी हैं। उन्होंने 'का इंटरप्राइसेस' के नाम से खुद की कंपनी खोली है। इसके अलावा मुंबई एकैडमी ऑफ द मूविंग इमेज' की चेयरमेन भी हैं।
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा आज के समय का वो जाना माना नाम है जिसने अपने अभिनय के दम से ना केवल एक अलग छाप छोड़ी है बल्कि करियर में भी अपनी बुलंदियों के झंडे गाड़े हैं। वह एक निर्माता होने के साथ नुश नाम से एक ब्रांड भी चलाती है। इसके अलावा अनुष्का ने LGBTQ कम्यूनिटी के लिए एक NGO के साथ हाथ मिलाया है।
सोनम कपूर
सोनम एक अभिनेत्री होने के साथ एक फैशन डिजानर भी हैं। आज के समय में सोनम ने खुद को एक फैशन आइकन के रूप में भी स्थापित किया है।
एकता कपूर
एकता कपूर वो नाम है जिनकी कामयाबी के सामने अच्छे अच्छे डायरेक्टर प्रोड्यूसर भी एक बार सोचने को मजबूर हो जाते है। अभी हाल ही में एकता कपूर को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से 'मोस्ट पावरफुल बिज़नेस वीमेन ऑफ़ द इयर' के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इतनी बड़ी उपलब्धि से सम्मानित होने वाली एकता कपूर एकमात्र फिल्म निर्माता थीं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि एकता कपूर बॉलीवुड की सबसे शक्तिशाली महिला हैं।
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ फिटनेस क्वीन और एक सफल बिजनेस वुमेन भी हैं। शिल्पा ने अपने काम से हर किसी का दिल जीत कर एक अलग छाप छोड़ी है। शिल्पा शेट्टी फिटनेस की क्षेत्र में भी अपनी एक अलग पहचान बना रही हैं। साथ ही में उन्होनें IPLमें एक टीम भी बना रखी है। वो राजस्थान रॉयल्स की को ओनर हैं।
ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय बॉलीवुड का वो जाना माना चेहरा है जिसकी खूबूसरती को देख लोग आहें भरते है। उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर पूरे देश का नाम रोशन किया तो वहीं अपनी फिल्मों से भी दर्शकों के दिल में एक अलग जगह बनाई।