बॉलीवुड

International Yoga Day: 50 की मलाइका अरोड़ा इन 4 योगासन से रखती हैं खुद को जवान, अभी करें फॉलो

International Yoga Day: मलाइका अरोड़ा हमेशा अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती है। आइये जानते हैं वो 4 एक्सरसाइज, जिससे एक्ट्रेस हमेशा जवान रहती हैं...

2 min read
Jun 20, 2024
इंटरनेशनल योगा डे पर मलाइका अरोड़ा के 4 योगासन

Yoga Day 2024: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस का जबसे अर्जुन कपूर से ब्रेकअप हुआ है वह अपने जिम और योगासान में ज्यादा समय बीता रही हैं। एक्ट्रेस 49 साल की हो चुकी हैं और फिर भी काफी हॉट और स्मार्ट नजर आती है। आज जहां पूरा देश 'योगा डे' मना रहा है। वहीं, हम जानेंगे कि वो कौन सी 4 योगासन हैं जो मलाइका अरोड़ा करती हैं और खुद को फिट रहती हैं...

'इंटरनेशनल योगा डे' पर मलाइका अरोड़ा इन 4 योगासन से रखती हैं खुद को फिट (International Yoga Day 2024)

मरीच्यासन (Marichyasana): मलाइका अरोड़ा खुद को फिट रखने के लिए इस योगासन को करती हैं। इस योगासन को करने से वजन और पेट की चर्बी कम होती है। साथ ही तनाव भी कम होता है और रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है। ये योगासन डाइजेशन को मजबूत करता है और पेट संबंधी समस्याओं को खत्म करता है। इससे चेहरे पर ग्लो भी आता है।

    गोमुखासन (Gomukhasana): बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के अनुसार, ये योगासन हिप्‍स पर काम करता है और रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है। इसके अलावा, इसे करने से लंग्‍स बेहतर तरीके से काम करता है। यह कंधों की जकड़न को भी दूर करता है।

    चक्रासन (Chakrasana): मलाइका अरोड़ा खुद को फिट रखने के लिए चक्रासन भी करती हैं। इस योगासन को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया था कि इसे करने से रीढ़ की हड्डी में दर्द नहीं होता। वह मजबूत होती है। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी ये योगासन काफी कारगर साबित होता है।यह तनाव भी खत्म करता है और दिमाग को शांत करता है।

    उष्ट्रासन (Ustrasana): मलाइका अरोड़ा जो एक और योगासन करके खुद को फिट रखती हैं वह है उष्ट्रासन। इसे योग को करने से शरीर में लचीलापन रहता है, साथ ही नीचे का अतिरिक्त मोटापा भी जल्दी कम हो जाता है। जिन महिलाओं के मासिक धर्म रेगुलर नहीं रहते हैं, वे यदि इसे हर रोज करें तो जल्द ही उनकी सारी समस्याएं दूर हो जाती है। इससे पाचन तंत्र भी ठीक तरह से काम करता है।

      Also Read
      View All
      ‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, बनी भारत की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, अब आमिर की ‘दंगल’ से सिर्फ इतने करोड़ पीछे

      अमेरिका में रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की मची धूम, 20 मिनट की क्लिप ने उड़ाया गर्दा, रिलीज से पहले ही ऑस्कर की भविष्यवाणी

      नाबालिगों के शराब पीने की लत पर भड़कीं अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर, बोलीं- बिना ID वेरिफिकेशन के ही मिलती है ड्रिंक

      ‘लोग मुझे गरीब समझेंगे’ इस फेमस एक्टर को नहीं करना था काम, रिजेक्ट होने के लिए भेजी थी अपनी खराब तस्वीरें

      थिएटर में फिसड्डी लेकिन ओटीटी पर सुपरहिट हुई थ्रिलर से भरी ये फिल्म, ‘तू या मैं’ देख लोगों ने पकड़ा माथा!