बॉलीवुड

‘STUDENT OF THE YEAR 2’ की एक्ट्रेस TARA SUTARIA हैं आॅलराउंडर, जानें इनके प्लस प्वाइंट्स

आइए आज बताते हैं तारा के बारे में कुछ खास बातें...
2 min read
• •
Updated: 12 Apr 2018, 12:56 PM IST
tara sutaria
tara sutaria

फिल्ममेकर करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की पूरी स्टार कास्ट का ऐलान हो चुका है। इस फिल्म के पोस्टर्स भी जारी हो गए हैं। फिल्म में एक्टर टाइगर श्रॅाफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया लीड किरदारों में नजर आएंगे। पर सवाल यह है कि हम टाइगर और चंकी पांडे की बेटी अनन्या को तो जानते हैं लेकिन नई अदाकारा तारा सुतारिया के बारे कुछ ही लोगों को जानकारी हैं। तो आइए आज बताते हैं तारा के बारे में कुछ खास बातें...

तारा सुतारिया का बॅालीवुड से है पुराना नाता
तारा पहली बार बॅालीवुड में काम नहीं कर रहीं। इससे पहले वह बतौर सिंगर ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय की फिल्म 'गुजारिश' के लिए गाना गा चुकी हैं। इतना ही नहीं उन्होंने आमिर खान की फिल्म 'तारे जमीन पर' और 'डेविड' में भी गाना गाया है।

डांस का बचपन से शौक

तारा का जन्म सन 1995 को मुंबई में हुआ। उन्हें डांस का भी बेहद शौक है इसलिए उन्होंने बचपन से ही डांस क्लासिस जाना शुरू कर दिया था। आज तारा सिंगर, मॅाडल और एक ट्रेन्ड डांसर भी हैं। उन्होंने क्‍लासिकल डांस, मॉडर्न डांस और लैटिन अमेरिकन डांस की ट्रेनिंग ली है।

हॅालीवुड फिल्म में काम करने वाली थी तारा

साल 2008 में तारा पोगो अमेजिंग किड्स अवार्ड्स में सिंगर कैटेगरी में सातवें नंबर पर थीं। तारा का नाम पहले हॉलीवुड की एक फिल्म के लिए कास्ट किया जाना था लेकिन बाद में उनकी जगह एक्ट्रेस नाओमी स्कोट को वह रोल मिल गया।

वीजे भी रह चुकी हैं तारा

तारा वीडियो जॉकी (वीजे) भी हैं। उन्‍होंने वीजे के तौर पर डिज्नी चैनल में काम किया है।

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के बारे में

बता दें फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' फिल्म का निर्देशन पुनीत मल्होत्रा कर रहे हैं। इस फिल्म के पहले भाग ने बॉक्सऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की थी। फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से आलिया भट्ट , वरुण धवन और सिद्धार्श मल्होत्रा ने बॅालीवुड में डेब्यू किया था। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' फिल्म 23 नवंबर को रिलीज होगी।

Updated on:
12 Apr 2018, 12:56 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब