इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 की शुरुआत से पहले बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने दिल्ली कैपिटल के प्लेयर अंजिक्य रहाणे से मुलाकात की। दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
नई दिल्ली। दुनियाभर में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) धूम है। इसका इंतजार लोग बेसब्री से करते हैं। आज से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 की शुरुआत होने जा रही है। आईपीएल का खुमार बॉलीवुड एक्टर्स पर भी बढ़-चढ़कर बोलता है। गुरुवार को एक्टर रणवीर सिंह ने दिल्ली कैपिटल के स्टार प्लेयर अजिंक्य रहाणे से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
रणवीर ने दी शुभकामनाएं
दरअसल, 10 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल का मुकाबला है। इसमें अंजिक्य रहाणे भी खेलेंगे। ऐसे में रणवीर सिंह ने मैच से पहले अजिंक्य को शुभकामनाएं दी हैं। रणवीर ने अजिंक्य के साथ एक फोटो पोस्ट की है। इसमें दोनों ही हंसते हुए नजर आ रहे हैं। रणवीर के चेहरे पर हमेशा की तरह एक्साइटमेंट देखी जा सकती है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रणवीर ने कैप्शन में लिखा, "टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं, चैंपियन।" उनके इस पोस्ट पर ढेरों लाइक्स और कमेंट आ रहे हैं।
क्रिकेट खेलने की एक्टिंग
इसके अलावा, दोनों का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अजिंक्य रहाणे ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। जिसमें दोनों क्रिकेट खेलने की एक्टिंग कर रहे हैं। रणवीर सिंह बॉल डाल रहे हैं तो वहीं अजिंक्य शॉट लगाते दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अजिंक्य ने मजेदार कैप्शन भी लिखा। वो लिखते हैं, जब सिंबा आया मेरी गली में तब एक क्रिकेटिंग शॉट तो बनता है।
फिल्म का प्रमोशन
ऐसा माना जा रहा है कि रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म '83' के प्रमोशन के लिए मैदान पर उतरे हैं। दरअसल, रणवीर सिंह की फिल्म '83' 4 जून को रिलीज की जाएगी। इसमें वह कपिल देव के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में कपिल देव की पत्नी के किरदार में दीपिका पादुकोण दिखेंगी। हालांकि, उनका रोल छोटा है लेकिन ऑडियंस को एक बार फिर पर्दे पर रणवीर और दीपिका की जोड़ी देखने को मिलेगी।