बॉलीवुड

नाजिया के बाद मोहिता ने मारी बाजी, केबीसी के 12 वें सीजन में बनी दूसरी करोड़पति महिला…..

नाजिया के बाद मोहिता ने मारी बाजी, केबीसी के 12 वें सीजन में बनी दूसरी करोड़पति महिला.....

less than 1 minute read
Nov 13, 2020
केबीसी 12

कौन बनेगा करोड़पति के 12 वें सीजन में करोड़पति बनने का सिलसिला लगातार बढ़ते जा रहा है। पहली करोड़पति रांची की नाजिया नसीम बनी, वहीं दूसरी करोड़पति भी महिला आईपीएस अधिकारी है। जिन्होंने 1 करोड़ रुपए जीतकर 12 वें सीजन की दूसरी करोड़पति का खिताब अपने नाम किया है।

आपको बतादें की सोनी टीवी ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम पर 17 नवंबर के एक शो का प्रोमो शेयर किया है। जिसमें मोहिता शर्मा नाम की एक महिला आईपीएस अधिकारी ने 1 करोड़ रुपए की धनराशि जीती है। मोहिता 12 वें सीजन की दूसरी करोड़पति है। वही आश्चर्य की बात यह है कि पहले करोड़पति भी महिला थी और दूसरी करोड़पति भी महिला ही है।हालांकि एक करोड़ जीतने के बाद वे 7 करोड़ की धनराशि जीतती है या नहीं यह तो एपिसोड के प्रसारण पर ही पता चलेगा। लेकिन सोनी टीवी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में नजर आ रहा है कि अमिताभ बच्चन मोहिता को बहुत होशियारी से खेलने की सलाह दे रहे हैं और मोहिता बता रही है कि चाहे कम धनराशि जीतकर जाऊं, लेकिन जब रात को सोऊं तो लगे कि हां मैंने बढ़िया खेला। इसके बाद अमिताभ बच्चन अपने अंदाज में मोहिता के एक करोड़ रुपए जीतने का ऐलान करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि 1 करोड़ रुपए के लिए किए गए सवाल को वीडियो में नहीं दिखाया गया है।

Published on:
13 Nov 2020 05:43 pm
Also Read
View All