
नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) ने 54 साल की उम्र में सभी को अलविदा कह दिया। बुधवार सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उनका निधन (Irrfan Khan Dies at 53) हो गया। इरफान की तबीयत अचानक मंगलवार को खराब हुई थी, उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, कोलन इंफेक्शन के चलते उन्हें आईसीयू में एडमिट किया गया था। उनके निधन की खबर आते ही पूरा बॉलीवुड स्तब्ध है, सेलेब्स ट्वीट करके शोक व्यक्त कर रहे हैं। अनुपम खेर (Anupam Kher) ने इरफान के निधन की खबर सुनते ही एक वीडियो शेयर किया और वो रोने लगे। वहीं सेलेब्स से लेकर फैंस इरफान के जाने को बड़ा नुकसान बता रहे हैं। सबसे पहले फिल्ममेकर शूजित सरकार (Shoojit Sircar) ने उनके निधन की जानकारी अपने ट्विटर पर दी थी।
अनुपम खेर ने वीडियो शेयर कर कहा कि ये बहुत शॉकिंग है कि इरफान खान हमारे बीच नहीं रहे। उनका जाना सिर्फ बॉलीवुड का नुकसान नहीं बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी बड़ी क्षति है। वो बहुत जल्दी चले गए, ये कोई उम्र नहीं थी।
लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने इरफान खान को गुणी बताते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी
अक्षय कुमार ने डरावनी खबर बताते हुए कहा हमने एक बेहतरीन अभिनेता को खो दिया है। भगवान उनके परिवार को इस मुश्किल घड़ी में दुख सहने की क्षमता दे।
प्रियंका चोपड़ा ने इरफान खान के निधन पर शोक प्रकट करते हुए ट्वीट किया- आप जो करिश्मा हर चीज में लेकर आते थे वो पूरा मैजिक था। आपने बहुत लोगों को प्रेरित किया है। आप बहुत याद आएंगे।