बॉलीवुड

भारत के इन 2 KHANS ने मिला लिया है हाथ, सीक्रेट सुपरस्टार फिल्म में दिखेगा करीब करीब सिंगल का ट्रेलर…

भारत के इन 2 KHANS ने मिला लिया है हाथ, सीक्रेट सुपरस्टार फिल्म में दिखेगा करीब करीब सिंगल का ट्रेलर...
2 min read
• •
Updated: 17 Oct 2017, 10:14 AM IST
aamir khan and irrfan khan
aamir khan and irrfan khan

जैसा की हम सब जानते हैं आजकल फिल्मों की मार्केटिंग टीम प्रमोशन करने के लिए नए ऩए पैंतरे अपना रही है। कभी फिल्म को सोशल मीडिया में गाने से प्रमोट किया जा रहा है तो कभी डब्समैश। और अब बॅालीवुड के एक्टर इरफान खान ने अपनी आने वाली फिल्म करीब करीब सिंगल के प्रमोशन के लिए एक नया तरीका अपनाया है।

अब क्योंकि फिल्म की प्रमोशनल स्ट्रेटजी में लिया गया एक गलत फैसला पूरी फिल्म को नुकसान पहुंचा सकता है। इन सारी चीजों को ध्यान में रखते हुए इरफान खान ने एक बड़ा फैसला लिया है। खबर है की इरफान खान की आने वाली फिल्म करीब-करीब सिंगल का प्रोमो इस दीवाली पर रिलीज होने वाली आमिर खान की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार के साथ जुड़ा होगा। जी हां, इसका मतलब है कि आमिर खान और इरफान खान ने आपस में हाथ मिला लिया है।

दोनों फिल्मों का कंटेंट दर्शकों को कुछ न कुछ सिखाने वाला हैं। ऐसे में ये आइडिया काफी दिलचस्प लग रहा है। बता दें कि इस इरफान और आमिर खान की तरह इस दीवाली पर होने वाली अजय देवगन की फिल्म गोलमाल अगेन के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा की इत्तेफाक का थिएट्रिलकल ट्रेलर जुड़ा होगा।

अनुमान लगाए जा रहे हैं की क्योंकि दिवाली का वक्त है इसलिए अजय देवगन की गोलमाल देखने लोग ज्यादा जाना पसंद करेंगे। लेकिन फिल्म की कहानी सीक्रेट सुपरस्टार १-२ दिन के बाद लोगों को अपनी ओर खीचना शुरु कर देगी।

हाल में हिन्दुतान टाइम्स से बात करते हुए आमिर खान ने फिल्म को लेकर ये खास बातें कही। जब आमिर खान अपनी सोच को कुछ खास टीम मेम्बरों के साथ शेयरकिया तो सभी हैरानी में पड़ गए। क्योकिं देखा जाए तो दंगल ही एसी फिल्म है जिसने देश में नहीं बल्कि विदेश में भी नाम कमाया है। ऐसे में कहा ये भी जा सकता है की उनका फिल्म के लिए इतना बड़ा बयान देना कहीं प्रमोशन करने का एक जरिया तो नहीं। क्योंकि जब से आमिर खान का यह बयान अखबारों में छपा है तब से ही सीक्रेट सुपरस्टार फिल्म का ट्रेलर दबाकर देखा जा रहा है।

बता दें इस फिल्म के लिए आमिर खान ने अपनी आगामी फिल्म ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान की शूटिंग भी रोक दी है। उनका मानना है की वे अब सीक्रेट सुपरस्टार को अपना पूरा समय देंगे। जब तक फिल्म रिलीज नहीं हो जाती वे खुद इस फिल्म का प्रमोशन करेंगे। इस खबर के बारे में खुद आमिर खान ने ट्विटर के जरिए बताया। बता दें सीक्रेट सुपरस्टार फिल्म 19 अक्तूबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है।

Published on: