बॉलीवुड

अक्षय कुमार लड़ने जा रहे हैं चुनाव! एक्टर ने कहा, ‘नए क्षेत्र में कदम रखने को लेकर उत्साहित हूं’

हाल में ऐसी चर्चा चल रही थी कि बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar ) भी इस लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 22 Apr 2019, 3:20 PM IST
Kesari actor akshay kumar angry on reporter ask about ajay devgn
Kesari actor akshay kumar angry on reporter ask about ajay devgn

इन दिनों पूरे देश में चुनावी लहर चल रही है। आम से लेकर खास इन चुनावों में बड़ी दिलचस्पी ले रहे हैं। फिल्म जगत भी इससे अछूता नहीं है। इस चुनाव में भी हर बार की तरह कई एक्टर्स मैदान में है। हाल में ऐसी चर्चा चल रही थी कि बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar ) भी इस लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। हाल में उन्होंने एक ट्वीट किया जिसके बाद ऐसी चर्चा और भी तेज हो गई।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'एक ऐसे क्षेत्र में कदम रखने जा रहा हूं जो इससे पहले कभी नहीं किया। उत्साहित भी हू और थोड़ा नर्वस भी। आपको अपडेट देता रहूंगा। ' अक्षय का ऐसा ट्वीट देखते ही अटकलें तेज हो गई कि हो ना हो अक्षय का यह नया क्षेत्र राजनीति है।

चुनाव लड़ने की खबरे तेज होता देख अक्षय कुमार ने थोड़ी ही देर में दूसरा ट्वीट कर इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने लिखा, 'मैं राजनीति में नहीं आ रहा हूं। मेरे पिछले ट्वीट में दिखाए गए सभी हितों के लिए आभारी हूं, लेकिन जो गलत अटकलें लग रही हैं उसके बाद में यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं।'

Updated on:
22 Apr 2019, 3:20 PM IST
Published on: