बॉलीवुड

क्या दीपिका पादुकोण ने नीलाम किए जिया खान के अंतिम संस्कार में पहने कपड़े?

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर ट्रोल की जा रही हैं। ट्रोल करने वाले यूजर्स का आरोप है कि दीपिका ने जिया खान और प्रियंका चोपड़ा के पिता के अंतिम संस्कार/श्रद्धांजलि बैठक में जो कपड़े पहने थे, उन्हें नीलाम किया गया। वे डिजाइनर कपड़े नहीं थे। यूजर्स का कहना है कि एक्ट्रेस को ये कपड़े नीलाम करने की बजाय किसी जरूरतमंद को दे देने चाहिए थे।

2 min read
Aug 17, 2021
deepika_padukone.png

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण लोक कल्याण के लिए अपने कपड़ों की नीलामी करती आई हैं। पिछले साल भी दीपिका ने इसी तरह से फंड जुटाकर लोगों की मदद की थी। एक बार दीपिका अपने कपड़ों को नीलाम कर रही हैं। हालांकि कपड़ों की नीलामी को लेकर वह एक विवाद में घिरती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने दीपिका पर आरोप लगाया है कि वे उन कपड़ों को भी नीलाम कर रही हैं, जिनमें वह जिया खान और प्रियंका चोपड़ा के पिता के अंतिम संस्कार में पहनकर गई थीं।

अंतिम संस्कार में पहने कपड़े बेचने का आरोप
दरअसल, दीपिका अपने पुराने कपड़ों को नीलाम कर रही हैं। इस नीलामी से मिलने वाली रकम का वह 'लीव लव लॉफ फाउंडेशन को डोनेट करेंगी। इस बीच कुछ यूजर्स ने एक्ट्रेस पर आरोप लगाया है कि वह उनक कपड़ों को नीलामी पर रख रही हैं जो वह एक्ट्रेस जिया खान और प्रियंका चोपड़ा के पिता के अंतिम संस्कार/श्रद्धांजलि बैठक में पहनकर गई थीं।

'ये लोग कितना नीचे गिर सकते हैं!'
सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर एक यूजर ने दावा किया है कि ये कपड़े 2013 में दीपिका ने अलग-अलग अंतिम संस्कारों में पहने थे। यूजर ने ट्वीट में लिखा,'मैं शॉक्ड हूं... मेरी फेवरिट दीपिका पादुकोण ने 2013 के पहने ऐसे कपड़े नीलाम किए हैं जो डिजाइनर नहीं है। मैं फिर से कहती हूं 2013 के कपड़े हैं, जो उन्होंने अलग-अलग अंतिम संस्कार में पहने थे।' यूजर ने लिखा कि आपकी फैन होने के कारण मैं निराश हूं। इसे यह कहकर सही मत ठहराइए कि यह सब चैरिटी के लिए कर रही हैं.... आप जारा की जूती और 10-15 साल पुराने सामान्य कपड़े नहीं बेच सकते। आप इन कपड़ों को किसी जरूरतमंद या मेड को क्यों नहीं दे देते?' एक यूजर ने लिखा,'हे भगवान! ये लोग कितना नीचे गिर सकते हैं!'

गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण की मूवी '83' रिलीज होने का इंतजार कर रही है। इस मूवी की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसमें एक्ट्रेस के पति रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। दीपिका उनकी पत्नी के रोल में हैं। इसके अलावा दीपिका अपकमिंग फिल्म 'पठान' में भी नजर आ सकती हैं। इस मूवी में मुख्य भूमिका में शाहरुख खान हैं। सलमान खान इस मूवी में कैमियो के रूप में नजर आ सकते हैं।

Published on:
17 Aug 2021 05:42 pm
Also Read
View All
शेखर सुमन के शो से दूर रहने की जब मंत्री को मिली चेतावनी, तत्कालीन प्रधानमंत्री ने काफिला रोककर की थी मुलाकात, जानें रोचक किस्से

जिस भाई पर हुआ धारदार हथियार से हमला, उनके साथ कैसा है पंकज त्रिपाठी का रिश्ता? क्यों रहते हैं गांव में अलग

Shekhar Suman: सोनिया गांधी के ममता बनर्जी को कांग्रेस ज्वाइन करने के प्रस्ताव पर शेखर सुमन ने ली चुटकी, बोले- कहीं तुम्हारे 2-4 ना भाग जाएं

Amrish Puri: बॉलीवुड का वो विलेन, जिसकी एक्टिंग के सामने हीरो की चमक भी फीकी पड़ जाती थी

शाहिद कपूर भी निकले जासूस? ‘कॉकटेल 2’ के एक सीन में दिखा ‘धुरंधर’ जैसा संयोग, लोग बनाने लगे मीम्स