बॉलीवुड

क्या प्रियंका चोपड़ा घर में हुई मालफंक्शन का शिकार? पति निक जोनास को किस करने के बाद कर बैठी बड़ी गलती

आइसोलेशन में दिखा प्रियंका-निक का रोमांटिक अंदाज़ किस करने के बाद हुई मालफंक्शन का शिकार! सोशल मीडिया (Social Media) पर वीडियो हो रहा वायरल (Viral Video)
2 min read
Mar 27, 2020
priyankachopra-74924885-110081616972755-7576946784413612107-n-1584708960.jpg

नई दिल्ली | कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते सभी सेलिब्रिटीज अपने घर पर टाइम बिता रहे हैं। ऐसे में प्रियंका भी अमेरिका में अपने पति निक जोनास (Nick Jonas) के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का एक वीडियो खूब वायरल (Video Viral) हो रहा है जिसमें वो निक जोनास को किस करती हुई दिखाई दे रही हैं। लेकिन उसके बाद जो हुआ उसपर लगातार सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स बात कर रहे हैं प्रियंका घर पर ही मालफंक्शन (Malfunction) का शिकार हो गई हैं।

प्रियंका चोपड़ा का जो वीडियो सामने आया है वो वीडियो कॉल के दौरान का है। उसमें वो पति निक जोनास के साथ बैठी हुई हैं फिर उन्हें प्यारा किस करती हैं और उठ कर चली जाती हैं। लेकिन यहीं पर उनका टॉप उठ जाता है और पैनी नजर रखने वाले ट्रोलर्स उनपर कमेंट्स की बौछार कर देते हैं। कई यूजर्स प्रियंका के ड्रेसिंग सेंस पर सवाल उठा रहे हैं तो कुछ का कहना है कि उन्होंने ट्रांसपेरेंट इनरवियर पहना हुआ है। अब असल में सच क्या है वो तो प्रियंका ही बता सकती हैं लेकिन वो एक बार फिर से कपड़ो को लेकर यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास लगातार कोरोना वायरस को लेकर लोगों में जागरूकता फैला रहे हैं। WHO के डॉक्टर से भी प्रियंका चोपड़ा ने लाइल चैट के जरिए कोरोना वायरस को लेकर लोगों में जागरुकता फैलाई थी। इसके अलावा भी प्रियंका चोपड़ा ने 22 मार्च को अमेरिका से ताली बजाई थी।

Published on:
27 Mar 2020 12:44 pm