बॉलीवुड

बॉलीवुड के इस सुपरस्टार को गुरू मानते हैं ईशान खट्टर, बचपन से करते हैं उसकी नकल

शशांक खेतान के निर्देशन में बन रही फिल्म 'धड़क' 20 जुलाई को रिलीज हो रही है।

2 min read
Jul 14, 2018
jahnvi and ishan
jahnvi and ishan

शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की फिल्म 'धड़क' जल्द ही सिनेमाघरो में रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म ने रिलीज से पहले ही काफी सुर्खियां बटोर रही है। कारण इस फिल्म से बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर डेब्यू करने जा रही हैं। हर किसी को कही न कहीं जाह्नवी में श्रीदेवी की झलक दिखाई देती है। वहीं अगर इस फिल्म के लीड एक्टर ईशान की बात करें तो वह बचपन से ही अपने बड़े भाई शाहिद को इस मामले में कॉपी करते आ रहे हैं।

इस चीज में करते है शाहिद को कॉपी:
हाल ही में एक इंटरव्यू में ईशान ने बताया, 'जब छोटा था तो मैं अपने बड़े भाई शाहिद को कॉपी किया करता था। मुझे लगता है कि ये हमारे खून में है। हम दोनों में हमारी मां नीलिमा अजीम के गुण हैं और मैंने बचपन से ही अपने भाई को अपना गुरू माना है। मैं हर बात पर उन्हें फॉलो करता हूं। वो तरह से मेरा मार्गदर्शन करते है।

'धड़क' के टाइटल ट्रैक पर शाहिद का ऐसा था रिएक्शन:
जिस वक्त ईशान की आने वाली फिल्म 'धड़क' का ट्रेलर आया था उस वक्त शाहिद मुंबई से बाहर थे। बता दें कि वह उस वक्त उत्तराखंड में थे और अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। उस दौरान जब ईशान ने उनसे पूछा गया कि उन्हें फिल्म का ट्रेलर कैसा लगा इस पर उनका जवाब था अच्छा। इसे बाद उनका एक बार फिर कॉल आता है और वो इस बार बोलते हैं कि उन्हें ये गाना बहुत ज्यादा पसंद आया।

मराठी फिल्म की रीमेक है 'धड़क':
शशांक खेतान के निर्देशन में बन रही फिल्म 'धड़क' 20 जुलाई को रिलीज हो रही है। 'धड़क' सुपरहिट मराठी फिल्म 'सैराट' की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में ईशान एक मध्यमवर्गी परिवार के लड़के का किरदार निभा रहे हैं। वहीं जाह्नवी एक बड़े परिवार की बेटी होती है। ये फिल्म करण जौहर के प्रोडक्शन के तहत बनी है।

Published on:
14 Jul 2018 04:05 pm
Also Read
View All
ओम पुरी की Ex-wife सीमा कपूर ने खोले जिंदगी के पुराने पन्ने, बोलीं- ‘मैंने अपने अजन्मे बच्चे से बातें कीं’

सारा अली खान ने मनाया पाकिस्तानी अभिनेत्री कुबरा खान का जन्मदिन, दादी शर्मिला टैगोर भी आईं नजर, वीडियो वायरल

शेखर सुमन के शो से दूर रहने की जब मंत्री को मिली चेतावनी, तत्कालीन PM ने काफिला रोक की थी मुलाकात

जिस भाई पर हुआ धारदार हथियार से हमला, उनके साथ कैसा है पंकज त्रिपाठी का रिश्ता? क्यों रहते हैं गांव में अलग

Shekhar Suman: सोनिया गांधी के ममता बनर्जी को कांग्रेस ज्वाइन करने के प्रस्ताव पर शेखर सुमन ने ली चुटकी, बोले- कहीं तुम्हारे 2-4 ना भाग जाएं