बॉलीवुड

…तो ये होता है ‘झिंगाट’ का मतलब, जाह्नवी-ईशान का एक फनी वीडियो आया सामने

झिंगाट का मतलब होता है बेफिक्र होना
2 min read
• •
Updated: 28 Jun 2018, 9:47 AM IST
ishaan khatter janhvi kapoor
ishaan khatter janhvi kapoor

आखिर वो दिन अब करीब है जब दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी का अधूरा सपना पूरा होने वाला है। वो सपना जो उन्होंने जीते जी देखा था और वो है था उनकी बेटी जाह्नवी को फिल्मों में देखना। बता दें कि जाह्नवी की पहली डेब्यू फिल्म 'धड़क' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इन दिनों इस फिल्म का एक गाना काफी फेमस हो रहा है। टाइटल ट्रैक के बाद फिल्म का दूसरा गाना झिंगाट रिलीज हो गया हैये एक पार्टी सॉन्ग है। फिल्म के डायरेक्टर शशांक खेतान ने 'झिंगाट' के बारे में बताते हुए इसका मतलब समझाया।

झिंगाट का मतलब होता है बेफिक्र होना :
डायरेक्टर शशांक ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया, 'सैराट फिल्म के इस गाने को रीमेक में भी यूज किया जा रहा है। वहीं 'झिंगाट' कभी भी मराठी साहित्य का प्रचिलित शब्द नहीं रहा है। साथ ही इसका कोई और सही अर्थ अभी तक बना है। उन्होंने कहा कि 'झिंगाट' का मतलब होता है बेफिक्र होना। हम सभी ने इस गाने को बस इसलिए इस्तेमाल किया है कि इसका अर्थ है बेफिक्र होकर नाचना।'

सुपरहिट मराठी फिल्म 'सैराट' का हिंदी रीमेक है 'धड़क' :
जाह्नवी की डेब्यू फिल्म 'धड़क' सुपरहिट मराठी फिल्म 'सैराट' का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के अलावा शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इससे पहले ईशान एक और फिल्म Beyond the Clouds में नजर आ चुके हैं। बता दें कि 'सैराट' का ये पॉपुलर सॉन्ग 'झिंगाट' के हिंदी वर्जन को भी अजय-अतुल ने गाया और कंपोज किया है। इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं।

'झिंगाट' गाने पर जाह्नवी और ईशान एक फनी वीडियो:
जाह्नवी और ईशान की फिल्‍म 'धड़क' 20 जुलाई को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का हिट हो रहे गाने 'झिंगाट' को प्रमोट करने धर्मा प्रोडक्‍शन ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें जाह्नवी और ईशान फनी अंदाज में डांस कर रहे हैं। इसमें दोनों बेहद ही फनी अंदाज में मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब