
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर को ट्रैफिक नियम का उलंघन करने पर कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा। फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली ईशान ने अपनी बाइक नो पार्किग जोन में खड़ी कर दी थी। ट्रैफिक पुलिस ने उनकी बाइक को उठा लिया। इस घटना का वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है।
दरअसल ईशान खट्टर ने अपनी स्पोट्र्स बाइक नो पार्किंग जोन में खड़ी कर दी थी। वो मुंबई के बांद्रा स्थित एक रेस्त्रां में लंच करने गए थे। लंच करने के बाद ईशान जैसे ही रेस्त्रां से बाहर निकले तो, देखा कि ट्रैफिक पुलिस उनकी बाइक को टो कर रही।
रिपोट्रर्स के अनुसार, बाइक छुड़ाने के लिए ईशान को 500 रुपए का चालान भी कटवाना पडा। यह पहला मौका नहीं है जब कोई बॉलीवुड सेलेब्रिटी मुश्किल में फंसे हों। इससे पहले सारा अली खान बाइक पर पीछे बिना हेलमेट के नजर आई थी। इससे अलावा वरुण धवन भी अपने एक फैन के साथ कार के अंदर सेल्फी खिंचवाने के कारण चालान भर चुके है।