बॉलीवुड

Jaat की रिलीज डेट फाइनल, इस दिन अक्षय कुमार से टकराएंगे सनी देओल, 2025 का सबसे बड़ा क्लैश

Jaat Release Date: बॉलीवुड स्टार सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म जाट की रिलीज डेट फाइनल हो गई है। इसकी टक्कर बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की मूवी से होने जा रही है।

2 min read
Jan 24, 2025
Jaat Release Date Sunny Deol Starrer Movie to clash with Akshay Kumar Jolly LLB 3

Jaat Release Date Clash With Akshay Kumar Movie: बॉलीवुड स्टार सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म जाट का टीजर पुष्पा 2 के साथ रिलीज हुआ था। उसके बाद से ही सनी देओल के फैंस इस मूवी के लिए एक्साइटेड थे।

अब इसकी रिलीज डेट भी आ गई है। मजे की बात ये है कि इस मूवी की टक्कर अक्षय कुमार की एक मोस्ट अवेटेड मूवी से होने जा रही है। इसे लोग इस साल का सबसे बड़ा क्लैश बता रहे हैं।

आज सनी देओल ने खुद अपनी फिल्म की रिलीज डेट लोगों के साथ शेयर की। उन्होंने जाट का एक नया पोस्टर शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट से पर्दा उठाया। ये फिल्म 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

जाट रिलीज डेट

गोपीचंद मालिनेनी निर्देशित और मैथरी मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री निर्मित, फिल्म जाट में सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसेंड्रा जैसे सितारे भी हैं, जिनकी उपस्थिति हाई-ऑक्टेन एक्शन के साथ एक रोमांचक कहानी का वादा करती हैं।

2025 का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश

फिल्म जाट का संगीत थमन एस का है, सिनेमैटोग्राफी ऋषि पंजाबी, संपादन नवीन नूली और प्रोडक्शन डिजाइन का काम अविनाश कोल्ला ने संभाला है। रिलीज डेट के साथ ही ये तय हो गया कि जाट की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की मूवी जॉली एलएलबी-3 से होगी।

अक्षय की ये मूवी भी इसी दिन रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अरशद वारसी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसका इंतजार भी दर्शकों को लंबे अरसे से है। इसलिए ही इसे अप्रैल में होने जा रहा बॉलीवुड का सबसे बड़ा क्लैश भी कहा जा रहा है।

सनी देओल की आने वाली फिल्म

सनी देओल (Sunny Deol) के पास जाट के अलावा बॉर्डर 2 भी है, जिसमें वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ नजर आने वाले हैं। 

Updated on:
24 Jan 2025 03:00 pm
Published on:
24 Jan 2025 02:56 pm
Also Read
View All
भाई पर जानलेवा हमले के बाद पटना के लिए दौड़े अभिनेता पंकज त्रिपाठी, बिजेंद्र नाथ तिवारी की हालत पर जानें अपडेट

लखनऊ अग्निकांड मामले में 15 लोगों की मौत पर स्मृति ईरानी ने दिया बयान, बोलीं- मैं प्रार्थना करती हूं उनकी आत्मा को शांति मिले

ओम पुरी की Ex-wife सीमा कपूर ने खोले जिंदगी के पुराने पन्ने, बोलीं- ‘मैंने अपने अजन्मे बच्चे से बातें कीं’

सारा अली खान ने मनाया पाकिस्तानी अभिनेत्री कुबरा खान का जन्मदिन, दादी शर्मिला टैगोर भी आईं नजर, वीडियो वायरल

शेखर सुमन के शो से दूर रहने की जब मंत्री को मिली चेतावनी, तत्कालीन PM ने काफिला रोक की थी मुलाकात