बॉलीवुड

जैकी श्रॉफ ने फीमेल डायरेक्टर की नहीं सुनी स्क्रिप्ट, बोले- मुझे बस ये बताओ कि…

Jackie Shroff Story: जब एक्टर को फिल्म की कहानी से ज्यादा कपड़ें को लेकर दिलचस्पी हो तो…
2 min read
• •
Updated: 17 May 2025, 8:43 PM IST
Farah Khan-Jackie Shroff Story
Farah Khan-Jackie Shroff Story

Farah Khan: कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान ने एक दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अभिनेता जैकी श्रॉफ को अपनी फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की स्क्रिप्ट सिर्फ तीन मिनट में ही सुना दी थी। इसकी वजह बताते हुए फराह ने कहा कि जैकी स्क्रिप्ट से ज्यादा इस बात को लेकर उत्साहित थे कि फिल्म में उनका लुक कैसा होगा और वह क्या पहनेंगे। उनका फोकस सिर्फ कपड़ों को लेकर था।

विजय वर्मा के फैशन आइकन हैं शाहरुख और जैकी

फराह खान अपने यूट्यूब चैनल पर एक्टर विजय वर्मा के साथ नजर आईं, जहां दोनों ने साथ में डोसा बनाया और विजय के नए घर के बारे में बात की।

Farah Khan-Vijay Varma

बातचीत के दौरान फराह ने विजय से पूछा कि क्या वह अपना 'स्टाइल पोर्शन' बढ़ाना चाहते हैं? इस पर उन्होंने जवाब दिया, ''पता नहीं। शायद जब मैं टीनएजर था, तब मेरे मन में ऐसा कुछ करने का सपना था। लेकिन फिर जिंदगी में बहुत कुछ हुआ और मुझे वही सब अच्छा लगने लगा।''

फराह ने पूछा, ''आप फैशन के लिए किसको फॉलो करते हैं?'' इस पर जवाब देते हुए विजय ने कहा कि उनके लिए हमेशा से शाहरुख खान और जैकी श्रॉफ ही फैशन आइकन रहे हैं।

उन्होंने कहा, ''मुझे हमेशा से शाहरुख खान सर का खुद को पेश करने का तरीका बेहद पसंद है। वह बहुत कैज़ुअल रहते हैं, लेकिन उनका खुद का एक जबरदस्त स्टाइल है। वहीं, जैकी श्रॉफ का तो बहुत ही यूनिक और मजेदार स्टाइल है।''

फराह खान ने सुनाया जैकी श्रॉफ के साथ काम करने का मजेदार किस्सा

फराह खान ने फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की शूटिंग से जुड़ी एक मजेदार याद साझा करते हुए कहा, ''मैं 'हैप्पी न्यू ईयर' के लिए जग्गू दा के पास गई थी, उन्होंने मुझसे स्क्रिप्ट नहीं मांगी। मैंने कहा कि मैं तीन मिनट में कहानी बता देती हूं। लेकिन, उन्होंने कहा- 'मुझे बस ये बताओ कि मुझे कौन से कपड़े पहनने हैं।''

फराह ने आगे हंसते हुए कहा कि इसके बाद उन्होंने जैकी को एक घंटे तक समझाया कि फिल्म में उनकी स्टाइल और कपड़े कैसे होंगे।

'हैप्पी न्यू ईयर' फिल्म की कहानी

कहानी में शाहरुख चार्ली नामक चोर की भूमिका निभाते हैं, जो ऐसे लोगों की टीम बनाता है जिन्हें डांस करना नहीं आता। यह टीम दुबई के एक होटल में होने वाली डांस प्रतियोगिता में हिस्सा लेती है—पर असल मक़सद मंच पर थिरकना नहीं, बल्कि वहां रखे कीमती हीरे चुराना है। फिल्म में जैकी श्रॉफ मुख्य खलनायक की भूमिका में हैं।

कॉमेडी-एंटरटेनर ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में दीपिका पादुकोण, शाहरुख़ ख़ान, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद, बोमन ईरानी, विवान शाह और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे साथ नजर आए थे।

Updated on:
17 May 2025, 8:43 PM IST
Published on:
Also Read
View All