बॉलीवुड

22 किलो के कपड़े पहन जैकी श्रॉफ इस नई फिल्म में मचाएंगे धमाल, एक्टर के लिए खास तौर पर हुई तैयार

Jackie Shroff News: बड़े पर्दे पर जल्द ही जैकी श्रॉफ स्टारर फिल्म रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में एक्टर 22 किलो की कॉस्ट्यूम पहने दिखाई देंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Jul 2024, 8:08 AM IST
Jackie Shroff News

Jackie Shroff News: बॉलीवुड सुपरस्टार जैकी श्रॉफ जल्द ही बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाले हैं। एक्टर अपकमिंग फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और रवीना टंडन जैसे सितारों के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ का लुक काफी अलग होने वाला है। फिल्म में उनके लुक को अलग दिखाने के लिए 22 किलो का कॉस्ट्यूम डिजाइन किया गया है। बताया जा रहा है कि जैकी फिल्म का अहम हिस्सा होने वाले हैं।

जैकी श्रॉफ की कॉस्ट्यूम के बारे में

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में जैकी श्रॉफ एक खास तरह का कॉस्ट्यूम पहनेंगे। उनके इस कॉस्ट्यूम को अन्ना सिंह ने डिजाइन किया है। जैकी के रोल के हिसाब से उनके कॉस्ट्यूम को बनाया गया है। इसका वजन 22 किलो होने वाला है। फिल्म से फिलहाल जैकी श्रॉफ का लुक सामने नहीं आया है। ऐसे में फैंस को इस बात का इंतजार रहेगा कि 22 किलो के कॉस्ट्यूम में जैकी श्रॉफ कैसे दिखेंगे।

यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor ने ऋषि कपूर के लिए कही बड़ी बात, पिता के इस गलत बिहेवियर से मिली सीख

फिल्म में दिखाई देंगे कई बॉलीवुड स्टार्स

इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। उनके अलावा दिशा पाटनी, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, परेश रावल, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, लारा दत्ता, राजपाल यादव, शारिब हाशमी, जॉनी लीवर, आफताब शिवदासानी, श्रेयस तलपड़े, राहुल देव, फरीदा जलाल, कृष्णा अभिषेक, मीका सिंह, दलेर मेहंदी जैसे कई कलाकार फिल्म में दिखाई देंगे।

Updated on:
30 Jul 2024, 8:08 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद कैलिफोर्निया में कंटेंट क्रिएटर से मिले रणबीर कपूर, बोले- ‘बस मेहनत करते रहो’

‘बड़ी जाहिलों जैसी बात है’, ‘आदिपुरुष’ के गानों की ‘रामायण’ से तुलना और आलोचना पर भड़के मनोज मुंतशिर

‘रोमांटिक डिनर और मूवी नाइट्स पीछे छूट गईं’, बेटे के जन्म के बाद विक्की कौशल संग बदली जिंदगी पर बोलीं कैटरीना कैफ

‘मैंने कभी पैसे नहीं लिए’, पटाखों के खिलाफ अभियान के लिए चार्ज करने पर बोलीं दीया मिर्जा