बॉलीवुड

‘नाखून- दांत साफ रखने लगा’ जैकी श्रॉफ ने 36 साल बाद पत्नी को लेकर खोले राज, पर्सनल लाइफ पर की बात

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर जैकी श्रॉफ ने बेटी कृष्णा श्रॉफ के सामने वाइफ आयशा श्रॉफ संग शादी और लव स्टोरी को लेकर ढेरों बातें की। एक्टर ने 36 सालों बाद कई ऐसी बातें बताईं जो किसी को पता नहीं थीं।
less than 1 minute read
• •
Feb 04, 2024
jackie_shroff_and_ayesha_shroff.jpg

साल 1987 में जैकी श्रॉफ आयशा संग शादी रचाई थी। इससे पहले इन दोनों ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया था। तमाम कोशिशों के बाद भी दोनों के परिवार वालों में शादी को लेकर मंजूरी नहीं थी। आइये आपको बताते हैं जैकी श्रॉफ ने क्या कहा।

अपने यूट्यूब चैनल पर हाल ही में बेटी कृष्णा श्रॉफ के साथ बातचीत में जैकी ने बताया कि शुरुआती दिनों में आयशा की मां उनको पसंद नहीं करती थीं और वो इस बात से सहमत थे कि वो ऐसे लड़के की तरह नहीं दिखते थे जिसे कोई माता-पिता अपनी बेटी की शादी कर देंगे।

क्या है जैकी दादा की फिल्मी प्रेम कहानी?
कृष्णा के साथ बातचीत में जैकी ने कहा यह एक फिल्मी प्रेम कहानी जैसी थी। जहां आयशा के परिवार ने उन्हें पहली नजर में ही रिजेक्ट कर दिया। जैकी ने कहा ,'मुझे याद है कि जब मैं पहली बार तुम्हारी मां को डेट कर रहा था तो मैं गेट पर चल रहा था और उस समय मैंने एक खुली तरह की टी-शर्ट या स्वेटर पहने हुआ था जिसमें काफी छेद थे। इसके बाद फिर मेरे लंबे हिप्पी बाल, मूंछें और काली पैंट थी। उस टाइम मुझे ऐसा लग रहा था जैसे कोई भी मां इस लड़के को स्वीकार नहीं करेगी।'

फिर खुद को सुधारा
इस मुलाकात के बाद जैकी को अपना काम मिल गया और वो सुधर गए। फिर इसके बाद वह गए आयशा की मां के पास गए और कहा 'अब क्या मैं आपकी बेटी से शादी कर सकता हूं?' जिसके बाद उन्होंने आयशा के साथ शादी कर ली। उन्होंने बताया कि आयशा के आने के बाद उन्होंने नाखून साफ करना शुरू कर दिया, अपने दांत ब्रश करना शुरू कर दिया।

Updated on:
08 Feb 2024 08:47 am
Published on:
04 Feb 2024 10:12 am
Also Read
View All
टाइगर श्रॉफ को जान से मारने का था प्लान, दूसरे बड़े बॉलीवुड स्टार को बनाना था शिकार, आरोपी का चौंकाने वाला खुलासा

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद ट्रोल्स को फिटनेस कोच ने दिया जवाब, मां आयशा ने भी किया रिएक्ट

‘उसे नशीली चीज खिलाकर मोबाइल छीना’, टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले आरोपी रेहान की मां ने किया बड़ा दावा

‘लॉरेंस बिश्नोई अंकल मैं हाथ जोड़कर विनती कर रहा हूं’, टाइगर श्रॉफ के नन्हे फैन ने हमले के बाद की अपील, बोला- जैकी अंकल के परिवार ने बहुत प्यार दिया

बेटे टाइगर श्रॉफ पर हमले के एक दिन बाद जैकी श्रॉफ ने उठाया बड़ा कदम, फिर से शुरू की मीनाक्षी शेषाद्रि के साथ शूटिंग