बॉलीवुड

जैकलीन फर्नांडिस ने की हिमांशी खुराना की तारीफ, डांस वीडियो शेयर कर कहा- सुपर हॉट

हिमांशी खुराना को जैकलीन (Jacqueline Fernandez) ने कहा सुपर हॉट हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) का वीडियो किया शेयर गेंदा फूल (Genda Phool) पर डांस करती दिखाई दीं हिमांशी खुराना
2 min read
Apr 01, 2020
photo_2020-04-01_12-00-06.jpg

नई दिल्ली | लॉकडाउन के बीच हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और बादशाह का गाना गेंदा फूल रिलीज हुआ है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। इसी गाने पर बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना ने डांस किया है। बड़ी बात ये है हिमांशी खुराना के डांस वीडियो को जैकलीन ने शेयर किया है और उन्हें सुपर हॉट बताया है। इसके अलावा आसिम रियाज ने भी गर्लफ्रेंड हिमांशी का वीडियो शेयर किया है।

हिमांशी खुराना ने ग्रीन कलर के लहंगे में सॉन्ग गेंदा फूल पर डांस किया है। जिसका वीडियो जैकलीन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- क्वारेन्टाइन में बहुत हॉट लग रही हो। पसंद आया तुम्हारा गेंदा फूल। इसके अलावा हिमांशी का ये डांस वीडियो बॉयफ्रेंड आसिम रियाज को भी बेहद पसंद आया है। उन्होंने दिल का इमोजी बनाते हुए कमेंटे किया। हिमांशी ग्रीन कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

बता दें कि जैकलीन फर्नांडिस और आसिम रियाज का भी होली सॉन्ग मेरे अंगने में आ चुका है। वहीं अब जैकलीन का आसिम की गर्लफ्रेंड हिमांशी के लिए कमेंट करना दोनों की अच्छी बॉन्डिंग को दिखा रहा है। वहीं हिमांशी ने इससे पहले भी अपने कई वीडियोज़ शेयर किए थे जो सोशल मीडिया पर छाए रहे थे। जिसमें से एक उनका रोटी बनाना था जिसको लेकर वो ट्रोल भी हुई थीं।

Published on:
01 Apr 2020 12:37 pm