बॉलीवुड

जैकलीन की कार का मुंबई में हुआ एक्सीडेंट! सलमान के घर से लौट रही थी वापस, देखें VIDEO

एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, रात के लगभग 2 बजकर 45 मिनट पर जैकलीन की कार ने आगे मौजूद एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी।

2 min read
May 11, 2018
jacqueline

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रेस ३ की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं।बीती रात सलमान खान, जैकलीन फर्नांडिज और पूरी ‘रेस 3’ ने की कास्ट बीती रात सलमान के घर पर जमकर पार्टी की। रात करीब 10 बजे शुरू हुई इस पार्टी को एन्जॉय करने के बाद सभी लोग करीब 2.30 बजे सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट से अपने घर के लिए निकले।

रास्ते में हुआ हादसा
एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, रात के लगभग 2 बजकर 45 मिनट पर जैकलीन की कार ने आगे मौजूद एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसा बांद्रा के ही करीब कार्टर रोड पर हुआ। खबरों के अनुसार, इस हादसे में किसी को भी किसी तारह की हानि नहीं हुई है। हालांकि जैकलीन के कार की हेड लाइट जरूर टूट गई।

इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें जैकलीन कार में बैठी हैं और उनका Driver गाड़ी की जांच करता हुआ दिख रहा है।

No data to display.

8 मई को हुआ सोनम कपूर का शानदार रिसेप्शन अब तक चर्चा में बना हुआ है। हर दिन पार्टी का नया वीडियो सामने आ रहा है। सभी डांस वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे हैं। सलमान ने शाहरुख के साथ डांस फ्लोर पर जमकर मस्ती की। अब एक नया वीडियो सामने आया है। जिसमें वे जैकलीन फर्नांडीस के साथ 'जुम्मे की रात' गाने पर डांस करते हुए दिखे।

जैकलीन-सलमान की फिल्म 'किक' का ये गाना लोगों के बीच काफी हिट हुआ था। सॉन्ग का सिग्नेचर स्टेप है, जिसमें सलमान जैकलीन का पल्लू मुंह में दबाकर डांस करते हैं। फिल्म के उसी सीन को एक्टर ने सोनम की रिसेप्शन पार्टी में रीक्रिएट किया।


सलमान-जैकलीन का ये डांस स्टेप देख सभी तालियां बजाने लगते हैं। इसके बाद शाहरुख खान , सोनम कपूर को डांस फ्लोर पर लेकर आते हैं। मीका सिंह की आवाज पर अर्जुन, सलमान, शाहरुख, सोनम, जैकलीन, आनंद आहूजा थिरकते नजर आते हैं।

Published on:
11 May 2018 04:35 pm
Also Read
View All